Indore News: नाबालिग रिसेप्शनिस्ट के साथ प्राॅपर्टी डीलर ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
डर के कारण उनसे दफ्तर आना छोड़ दिया तो दफ्तर में काम का बहाना बनकर वह घर आ गया और फिर कार में सुनसान जगह लेकर रेप किया। जब नाबालिग ने आरोपी को इनकार करना शुरू कर दिया तो वह परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सपना संगीता क्षेत्र की एक कंपनी में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली एक नाबालिग के साथ प्राॅपर्टी डीलर ने दुष्कर्म किया। वह कंपनी के दफ्तर में अक्सर आता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
यह खबर पढ़ें- मल्हारगंज क्षेत्र में हुड़दंगियों ने वाहनों में की तोड़फोड़, पुलिस कमिश्नर पहुंचे
नाबालिग ने पुलिस शिकायत में कहा कि एक दिन आरोपी शहजाद निवासी नायता मुंडला दफ्तर में कोल्ड ड्रिंक और नाश्ता लेकर आया था। कोल्ड ड्रिंक में नशा भी था। पीने के बाद वह होश में नहीं थी। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता था। डर के कारण उनसे दफ्तर आना छोड़ दिया तो दफ्तर में काम का बहाना बनाकर वह घर आ गया और फिर कार में सुनसान जगह लेकर दुष्कर्म किया। जब नाबालिग ने आरोपी को इनकार करना शुरू कर दिया तो वह परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा।
इसके बाद नाबालिग ने अपने पिता को यह बात बताई। इसके बाद पिता ने जूनी इंदौर थाने में शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
