फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Prestige College and Allen Coaching bus drivers caught drunk driving

Indore News: ये बसें हैं या 'मौत का सफर'? स्कूल-कॉलेज के ड्राइवर नशे में पकड़ा रहे

Tue, 18 Nov 2025 09:25 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 18 Nov 2025 09:25 AM IST
सार

Indore News: प्रेस्टीज कॉलेज के तीन बस ड्राइवरों को नशे की हालत में पकड़ा गया। वहीं, एलेन कोचिंग का एक ड्राइवर 11 छात्रों समेत पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। एक कॉलेज बस पर बिना फिटनेस के चलने पर 5 हजार का जुर्माना भी लगाया गया।
 

विज्ञापन
Indore news Prestige College and Allen Coaching bus drivers caught drunk driving
नशे में पकड़ा रहे ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ इंदौर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। चिंताजनक रूप से, इस कार्रवाई की चपेट में स्कूलों और कॉलेजों की बसें आ रही हैं, जिनके ड्राइवर नशे की हालत में बच्चों का परिवहन करते मिल रहे हैं। यह स्थिति छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद गंभीर सवाल खड़ा करती है।
विज्ञापन


प्रेस्टीज कॉलेज के तीन ड्राइवर नशे में मिले
ट्रैफिक पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान प्रेस्टीज कॉलेज के तीन बस ड्राइवरों पर सख्त कार्रवाई की गई। ये तीनों ड्राइवर शराब के नशे में बस चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, लसूड़िया इलाके में सत्य साईं चौराहा के पास चेकिंग के दौरान, प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी की तीन पीली बसें तेज गति और लापरवाही से आती दिखीं। इन बसों में 'मंथन' प्रोग्राम से घर लौट रहे छात्र एवं छात्राएं बैठे हुए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: हाईटेंशन लाइन ने ली डीजे मालिक की जान, गाड़ी पर गिरा तार, बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवरों पर FIR दर्ज, बसें जब्त
जब ड्राइवरों को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, तो तीनों नशे की हालत में पाए गए। इन ड्राइवरों की पहचान संतोष डांगे (बस नंबर MP09FA8073), योगेश उईके (बस नंबर MP09DP3158), और गजराज नट (बस नंबर MP09PD3147) के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत ड्रिंक एंड ड्राइव की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर तीनों बसें जब्त कर लीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना लसूड़िया में तीनों ड्राइवरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 एवं मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत आपराधिक मामले (1445/2025, 1446/2025, 1447/2025) दर्ज किए गए हैं।

एलेन कोचिंग के छात्रों समेत भागा ड्राइवर
एक अन्य भयावह घटना में, पुलिस ने एलेन कोचिंग के बच्चों को ले जा रहे एक नशेड़ी ड्राइवर को पकड़ा। जब ड्राइवर ने पुलिस चेकिंग देखी, तो वह गाड़ी भगाने लगा। उस समय गाड़ी में 11 छात्र बैठे हुए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस का पीछा किया और उसे तुरंत पकड़ लिया।


बिना फिटनेस दौड़ रही थी कॉलेज बस
ट्रैफिक पुलिस की एक अन्य कार्रवाई में स्टार चौराहे पर अल फारुकी यूनानी मेडिकल कॉलेज की एक एसी बस को पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि बस बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के ही सड़क पर दौड़ रही थी। पुलिस ने बस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने माना है कि नशे की हालत में स्कूल और कॉलेज की बसों को चलाना और उनमें छात्रों का परिवहन करना किसी भी समय एक बड़ी और गंभीर घटना को न्योता दे सकता था।

विद्यासागर स्कूल की बस भी पकड़ाई
विद्यासागर स्कूल की बस को परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर पकड़ा गया। उसे 5 हजार रुपए जुर्माना लगाकर छोड़ा गया। 

स्कूलों के वैन चालक भी पकड़ा रहे
चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर स्कूल वैनों को पकड़ा। वह ट्रैफिक रजिस्ट्रेशन की शर्तों का उल्लंघन करके अवैध रूप से स्कूल के बच्चों के परिवहन का कार्य कर रहे थे। इन्हें भी 5 हजार रुपए जुर्माना लगाकर छोड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed