फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News high tension line bijli electicity accidents

Indore News: हाईटेंशन लाइन ने ली डीजे मालिक की जान, गाड़ी पर गिरा तार, बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग

Mon, 17 Nov 2025 09:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Nov 2025 09:03 PM IST
सार

Indore News: बेटमा में, निर्माण कार्य के दौरान लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से डीजे वाहन में करंट फैल गया, जिससे मालिक विशाल जोशी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore News high tension line bijli electicity accidents
विशाल जोशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो दर्दनाक हादसों में एक डीजे संचालक और एक महिला की मौत हो गई। पहली घटना बेटमा के पास हुई जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीजे मालिक की जान चली गई, वहीं दूसरी घटना सिमरोल के पास हुई जहां एक महिला डंपर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में पारा 7 डिग्री पर, कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय
विज्ञापन


बेटमा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन, मालिक की मौत
बेटमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेठवाड़ा में सड़क और पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी रास्ते से गणेश नगर, घाटाबिल्लौद निवासी डीजे संचालक विशाल जोशी अपना डीजे वाहन (आइशर) लेकर गुजर रहे थे। जैसे ही वे पुलिया के पास पहुंचे, वहां झूल रही हाईटेंशन लाइन के तार डीजे वाहन से टकरा गए। टक्कर होते ही पूरे वाहन में करंट फैल गया। ड्राइविंग सीट पर बैठे विशाल को भी तेज करंट लगा, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश, लापरवाही का आरोप
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों और सरपंच महेश हाड़ा का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तार खतरनाक तरीके से नीचे झुके हुए थे, जिसकी शिकायत कई बार विद्युत मंडल और सड़क निर्माण कंपनी से की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय पर शिकायत पर ध्यान दिया जाता, तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

सिमरोल: प्लाट देखने जा रही महिला को डंपर ने रौंदा
एक अन्य सड़क हादसे में, सिमरोल के पास बाईग्राम में एक महिला की मौत हो गई। सिमरोल पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय संगीता पति राजेश परमार, निवासी गुरु नानक नगर, का शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संगीता, जो मूल रूप से खाचरौद की रहने वाली थीं, एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ बाइक पर बैठकर प्लाट देखने के लिए बड़वाह जा रही थीं। बाईग्राम के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ़्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस घटना में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खंडवा रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed