फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Police Forms Three Teams to Arrest Congress Corporator Anwar Qadri in Love Jihad Funding Case

Indore News: लव जिहाद फंडिंग, पार्षद कादरी की तलाश में दिल्ली से कश्मीर पहुंची पुलिस

Sat, 12 Jul 2025 08:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 12 Jul 2025 08:40 PM IST
सार

Indore News: लव जिहाद फंडिंग मामले में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की गिरफ्तारी के लिए इंदौर पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं। इनामी राशि बढ़ाने का प्रस्ताव भी पुलिस लाई है। संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी है। 

विज्ञापन
Indore news: Police Forms Three Teams to Arrest Congress Corporator Anwar Qadri in Love Jihad Funding Case
पार्षद अनवर कादरी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के वार्ड क्रमांक 58 से कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन पर लव जिहाद के लिए फंडिंग का गंभीर आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। कादरी की तलाश में पुलिस दिल्ली, कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट तक सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News : जेल से बाहर आया आसाराम, अस्पताल में चेकअप के दौरान उमड़ी भीड़, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन


तीन टीमें सक्रिय, सभी दिशाओं में तलाश जारी
एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने जानकारी दी कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी फरार घोषित किए जा चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर तीन विशेष पुलिस टीमें बनाई गई हैं। इनमें से एक टीम दक्षिण भारत में सक्रिय है, जबकि शेष दो टीमें उत्तर और उत्तर-पूर्वी भारत में काम कर रही हैं। कादरी को लेकर जहां-जहां से इनपुट मिल रहे हैं, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अदालत ने जारी किया फरार वारंट, आगे होगी कुर्की की कार्रवाई
अनवर कादरी की लगातार फरारी को देखते हुए न्यायालय ने उनके खिलाफ फरार वारंट जारी कर दिया है। यदि निश्चित समयसीमा में वे पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं होते, तो उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पालन करते हुए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

इनामी राशि बढ़ाने का प्रस्ताव
पुलिस पहले ही अनवर कादरी पर दस हजार रुपए की इनामी राशि घोषित कर चुकी है। अब इस इनाम को बढ़ाने के लिए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा है। इससे उम्मीद की जा रही है कि सूचना देने वालों की सहायता से आरोपी की गिरफ्तारी जल्द संभव हो सकेगी। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन पूरे देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से चल रहा है।

हिन्दू लड़कियों को फंसाने के लिए लाखों रुपए दिए
पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था जिन्होंने बताया था कि कादरी ने हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने के लिए लाखों रुपए दिए थे। इसके बाद कादरी पर भी केस दर्ज किया गया था और तब से वह फरार चल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed