{"_id":"68722d233ed9a97a9f0dac45","slug":"indore-news-asaram-bapu-seen-at-indore-hospital-for-health-checkup-followers-gathered-in-large-numbers-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News : जेल से बाहर आया आसाराम, अस्पताल में चेकअप के दौरान उमड़ी भीड़, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News : जेल से बाहर आया आसाराम, अस्पताल में चेकअप के दौरान उमड़ी भीड़, प्रशासन अलर्ट
Sat, 12 Jul 2025 03:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:08 PM IST
सार
Indore News: नाबालिग से रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को शनिवार को इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेगुलर चेकअप के लिए लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही बड़ी संख्या में उनके अनुयायी वहां जमा हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में आसाराम
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
नाबालिग बालिका और महिला से रेप के केस में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा आसाराम शनिवार को इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दिखा। वह रेगुलर मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचा था और करीब आधे घंटे तक वहां मौजूद रहा। इस दौरान उसकी ईको और हार्ट से संबंधित अन्य जांचें की गईं। आसाराम के अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उसके अनुयायी भी वहां पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वह 19 फरवरी को भी नियमित जांच के लिए इसी अस्पताल आया था।
यह भी पढ़ें...
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम को दहेज में दी कार और महंगे गिफ्ट नहीं लेगा गोविंद, गहने लौटाए
राजस्थान हाईकोर्ट ने दी राहत, 12 अगस्त तक बढ़ी जमानत
राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच ने आसाराम की जमानत अवधि 12 अगस्त तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने यह फैसला उसकी खराब सेहत और इलाज की आवश्यकता को देखते हुए दिया है। इसके चलते वह पहली बार गुरु पूर्णिमा के मौके पर जेल से बाहर रहा। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान अस्पताल में उसकी पैथोलॉजिकल और क्लिनिकल जांचें भी की गईं, ताकि इलाज की आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन
व्हीलचेयर पर पहुंचा आसाराम, अनुयायियों ने संभाली व्यवस्था
आसाराम अस्पताल व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचा। जांच के दौरान अस्पताल के उस फ्लोर पर बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। उसकी सुरक्षा और अस्पताल में अन्य व्यवस्थाएं उसके ही आश्रम के वॉलंटियर्स द्वारा संभाली गईं। अस्पताल में पुलिस बल की कोई तैनाती नहीं थी, लेकिन अनुयायियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जांच रिपोर्ट के बाद शुरू होगा इलाज
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद कुछ जरूरी जांचें लिखी हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल स्थिति सामान्य है और सभी प्रक्रियाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।