फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Pithampur Targets Planting 11 Lakh Trees, Companies to Receive Goals

Indore News: पीथमपुर में 11 लाख पौधे लगाने का मेगा प्लान, कंपनियों को मिलेगा टारगेट

Sat, 14 Jun 2025 07:40 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 14 Jun 2025 07:40 AM IST
सार

Indore News: एम.पी.आई.डी.सी. कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने किया पीथमपुर का भ्रमण, स्वच्छता पर हुए सख्त, बोले स्वच्छता के साथ हरियाली हमारी प्राथमिकता।
 

विज्ञापन
Indore News: Pithampur Targets Planting 11 Lakh Trees, Companies to Receive Goals
पौधारोपण अभियान - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

इस वर्षा ऋतु में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पीथमपुर क्षेत्र में 11 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के चलते एम.पी.आई.डी.सी. एक बड़ी बैठक बुलाने वाला है। इसमें सभी कंपनियों को पौधे लगाने के लक्ष्य दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


सोमवार को होगी कंपनियों की बैठक
इसी उद्देश्य से क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति द्वारा पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित वृक्षारोपण एवं प्रचलित सिविल, इलेक्ट्रीकल, इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य एवं मेन्टेनेन्स कार्यों की समीक्षा हेतु पीथमपुर क्षेत्र का दौरा किया गया। प्रजापति द्वारा क्षेत्र का दौरा कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया जहां पर वृक्षारोपण किया जा सके। इस संबंध में कलेक्टर जिला-धार की अध्यक्षता में उद्योगपतियों के साथ एक बैठक का आयोजन सोमवार, 16 जून 2025 शाम 5 बजे निर्यात भवन, एस.ई.झेड़ के सभागार में किया जाएगा।
विज्ञापन


सफाई पर दिखाई सख्ती
प्रजापति द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा एम.पी.आई.डी.सी. के अधिकारियों को वॉटर ट्रीटमेंट प्लान्ट पर सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने एवं समय-समय पर प्लान्ट का उचित मेंटेनेंस किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। विकसित हो रहे पीथमपुर सेक्टर-7 में जल प्रदाय की व्यवस्था हेतु निर्माण किए जाने वाले स्टोरेज टैंक के स्थान का भी प्रजापति द्वारा मुआयना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयशर लगाएगी 15 हजार पौधे
प्रजापति ने वर्षा ऋतु में होने वाले जलभराव एवं ड्रेनेज ब्लाकिंग की समस्या से निजात पाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट रूप से ड्रेनेज रिपेयर किए जाने एवं साफ किए जाने के निर्देश दिए हैं। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा विद्युत लाइन के शिफ्टिंग एवं निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। भ्रमण के दौरान प्रजापति द्वारा वाल्वो आयशर कंपनी के इंजन डिवीजन का अवलोकन किया गया, जहां पर कंपनी के प्रतिनिधि आदर्श श्रीवास्तव द्वारा इस वर्षा ऋतु में 15,000 पौधे लगाए जाने का आश्वासन दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed