फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Photographer dies from electrocution

Indore News: हाईटेंशन लाइन ने ले ली युवक की जान, दो साल पहले हुई थी शादी

Sun, 26 Oct 2025 06:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 26 Oct 2025 06:03 PM IST
सार

Indore News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से फोटोग्राफर संजय चौहान की मौत हो गई। 20 अक्टूबर को हुए हादसे के बाद 5 दिन तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। 2023 में ही उनकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
Indore news Photographer dies from electrocution
संजय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक फोटोग्राफर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने घर पर दिवाली की रोशनी लगा रहा था, तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर की है। गमले वाली पुलिया निवासी संजय चौहान (पुत्र दलसिंह चौहान) अपने घर पर दिवाली के लिए लाइटिंग लगा रहे थे। इसी दौरान वह घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। पिता ने बताया कि तेज आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक संजय झुलस चुके थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: क्या हुआ था सुशील के साथ? देर रात सड़क पर मिला शव, चायवाले ने भी खाया जहर
विज्ञापन
विज्ञापन


5 दिनों तक अस्पताल में लड़ी जिंदगी की जंग
हादसे के तुरंत बाद संजय को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से ही वह बेहोश थे और उन्हें होश नहीं आ पाया। पांच दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद शनिवार को संजय ने दम तोड़ दिया।

परिवार में छाया मातम, 2023 में हुई थी शादी
संजय चौहान पेशे से फोटोग्राफर थे। परिवार में उनके पिता, एक बहन और पत्नी हैं। उनकी शादी पिछले साल 2023 में ही हुई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और उन्होंने दीपावली का पूजन तक नहीं किया। पुलिस ने रविवार को मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed