फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Accountant found dead tea shop employee commits suicide

Indore News: क्या हुआ था सुशील के साथ? देर रात सड़क पर मिला शव, चायवाले ने भी खाया जहर

Sun, 26 Oct 2025 02:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 26 Oct 2025 02:53 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में 35 वर्षीय अकाउंटेंट सुशील कांटे घर के पास सड़क पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। वहीं, गांधी नगर में 45 वर्षीय चाय दुकान कर्मचारी प्रकाश ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
indore news Accountant found dead tea shop employee commits suicide
सुशील - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में शनिवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना तुकोगंज इलाके की है, जहां एक 35 वर्षीय अकाउंटेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना गांधी नगर की है, जहां एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore Weather Update: दिन में छाया अंधेरा, इंदौर में अचानक हुई तेज बारिश, देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन


तुकोगंज: सड़क पर गिरे मिले अकाउंटेंट
तुकोगंज पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय सुशील कांटे पुत्र रामचंद्र कांटे, निवासी न्यू देवास रोड, की शनिवार रात संदिग्ध मौत हो गई। सुशील एक निजी ट्रेडिंग कंपनी में अकाउंटेंट थे और अविवाहित थे। वह अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर सड़क पर पड़े मिले। पड़ोसियों ने रात करीब 12 बजे सुशील को बेहोश पाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक, सुशील अक्सर देर रात घर आते थे और शराब के आदी थे। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि संभवतः गिरने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी नगर: पारिवारिक विवाद में कर्मचारी ने दी जान
दूसरी घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक चाय की दुकान पर काम करने वाले 45 वर्षीय प्रकाश पुत्र रूपचरण सुनहरे ने शनिवार दोपहर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने खुद परिजनों को इसकी जानकारी दी, जो उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान प्रकाश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रकाश का करीब 9 महीने पहले पत्नी और बच्चों से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपनी मां के पास रहने लगे थे। पुलिस का अनुमान है कि प्रकाश ने संभवतः पारिवारिक विवाद के कारण यह कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed