फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Passing out parade in Indore, after 44 weeks of rigorous training, 141 soldiers will now protect

Indore News: इंदौर में दीक्षांत परेड, 44 हफ्तों के कड़े प्रशिक्षण के बाद 141 BSF जवान अब करेंगे सीमा की रक्षा

Fri, 24 Oct 2025 11:06 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 24 Oct 2025 11:06 AM IST
सार

इस नई बैच को 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न हथियारों, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, मैप रिडिंग, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, सीमा की निगरानी, आतंकवाद एवं उग्रवादियो से लड़ने की कला का प्रशिक्षण दिया गया। 

विज्ञापन
Indore News: Passing out parade in Indore, after 44 weeks of rigorous training, 141 soldiers will now protect
इस नई बैच को 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न हथियारों का प्रशिक्षण दिया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इसमें 141 सीमा प्रहरियों ने राष्ट्ररक्षा की शपथ ली। समारोह के प्रारंभ में बीएसएफ के इन नवआरक्षकों ने अतिथियों को सलामी दी। इस परेड सीमा प्रहरियों ने राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर देश के संविधान के प्रति निष्ठा और एकता अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली।

विज्ञापन


शपथ परेड के बाद नव आरक्षकों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान डंबल शो का प्रदर्शन एवं भांगड़ा नृत्य किया गया। इस परेड के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक आलोक कुमार सिंह थे। इस नई बैच को 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न हथियारों, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, फील्ड क्रॉफ्ट, मैप रिडिंग, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, सीमा की निगरानी, आतंकवाद एवं उग्रवादियों से लड़ने की कला का प्रशिक्षण दिया गया। अब इन नव आरक्षकों को देश की विभिन्न सीमाओं व आंतरिक सुरक्षा का दायित्व निभाने के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


बैच नंबर 205 में आंध्र प्रदेश 2, असम के 1, बिहार के 2, दिल्ली के 10, हिमाचल के 6, हरियाणा के 5, जम्मू और कश्मीर के 5, कर्नाटक का 1, केरल का 1, महाराष्ट्र के 7, मध्य प्रदेश के 8, राजस्थान के 26, तमिलनाडु का 1, तेलंगाना का 1, उत्तर प्रदेश के 52, पश्चिम बंगाल के 5, गुजरात के 3 व पंजाब राज्य के 5 नवआरक्षक पास आउट हो रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed