फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Pakistanis like Indore the most, more than 300 people in the state have got citizenship of the co

Indore News: पाकिस्तानियों को सबसे ज्यादा पसंद इंदौर, प्रदेश में 300 से ज्यादा को मिल चुकी है देश की नागरिकता

Fri, 02 May 2025 07:31 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 May 2025 07:31 AM IST
सार

इंदौर में पाकिस्तानी परिवारों को नागरिकता देने की बात उठी तो इसके लिए जैकबाबाद पंचायत ने इंदौर में एक कार्यालय खोला। जहां पर पाकिस्तानी शरणार्थियों को नागरिकता की प्रक्रिया देने में मदद की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा नागरिकता इंदौर में दी गई।

विज्ञापन
Indore News: Pakistanis like Indore the most, more than 300 people in the state have got citizenship of the co
इंदौर में मिल चुकी है पाकिस्तान से आए परिवारों को नागरिकता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में हुए हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है और जो पाकिस्तानी लोग तय  मापंदडों में आ रहे है। उन्होंने देश छोड़ दिया है, लेकिन इंदौर और भोपाल में रह रहे पाकिस्तान  से आए परिवार अब राहत महसूस कर रहे है,क्योकि उन्हें दो साल पहले देश की नागरिकता मिल चुकी है। ये परिवार पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहते थे। सीएए कानून आने के बाद इन परिवारों को नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज हो गई थी।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें:आंधी के बाद मिली राहत खत्म, 42 पर पहुंचा पारा, पूरा शहर भट्टी बना

विज्ञापन

 

पाकिस्तान छोड़कर आने वाले कई परिवार इंदौर में बसना ज्यादा पसंद है। तीन सालों में करीब 300 लोगों को भारत की नागरिकता मिली है। उनमें से ज्यादातर इंदौर में रह रहे है। समाजजन इस बारे में कहते है कि इंदौर में समाज के लोग पाकिस्तान के परिवारों को मदद करते है। उन्हें व्यापार में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएए कानून आने के बाद भारत में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से जो शरणार्थी इंदौर में बसे थे। उन्हें नागरिकता मिलने में परेशानी आती थी, लेकिन दो साल पहले थोकबंद तरीके से उन्हे नागरिकता मिली। इंदौर में समारोह आयोजित कर नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करते है। इस कारण भी इंदौर में पाकिस्तान से आए परिवारों को बसने में मदद मिली।

इंदौर में खोला था कार्यालय

जब इंदौर में पाकिस्तानी परिवारों को नागरिकता देने की बात उठी तो इसके लिए जैकबाबाद पंचायत ने इंदौर में एक कार्यालय खोला। जहां पर पाकिस्तानी शरणार्थियों को दस्तावेजों की जानकारी, नागरिकता की प्रक्रिया देने में मदद की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा नागरिकता इंदौर में दी गई। सिंधी सभा के नरेश फुंदवानी कहते है कि पाकिस्तान से आए कई परिवार नागरिकता मिलने के बाद इंदौर में बसे।


उनकी दूसरी पसंद भोपाल का बैरागढ़ है। इंदौर में तीन सिंधी बाहुल्य क्षेत्र है।देश के दूसरे बड़े शहरों की तुलना में इंदौर में उन परिवारों को प्राॅपर्टी कम कीमत में मिल जाती है। इसके अलावा व्यापार की दृष्टी से भी इंदौर ज्यादा बेहतर है। समाज के लोग और रिश्तेदार भी पाकिस्तान छोड़कर  आए परिवारों को मदद करते है। इस कारण इंदौर उन्हें ज्यादा पसंद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed