फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: One injured child dead in Harda factory accident, death toll reaches thirteen

Harda Blast: हरदा हादसे में घायल बच्चे की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 13 हुई, चार लापता के परिजन पहुंचे तलाशने

Fri, 09 Feb 2024 09:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 09 Feb 2024 09:03 PM IST
सार

हादसे में कुल 183 लोग घायल हुए हैं। फैक्टरी के बाद हुए ब्लास्ट के समय पत्थर लोगों पर बरसे थे। पहले धमाके के बाद लोग फैक्टरी के सामने जमा हो गए थे और सड़क से गुजर रहे थे। उन्हें तेजी से पत्थर लगे और वे घायल हुए। घायलों मेें 37 की स्थिति अब भी गंभीर है।

विज्ञापन
Indore News: One injured child dead in Harda factory accident, death toll reaches thirteen
फैक्टरी हादसे में मौत का आंकड़ा तेरह हुआ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

रदा की पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में घायल एक बच्चे की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। वह भोपाल के अस्पताल में भर्ती था। आठ साल का बालक फैक्टरी के पास ही रहता था। हादसे के बाद उसे भोपाल के एम्स में रेफर किया गया था। इस बीच, चार लापता लोगों के परिजन शुक्रवार को खरगोन से हरदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि लापता चारों लोग फैक्टरी में काम करते थे। 

विज्ञापन


बता दें कि फैक्टरी हादसे के पहले दिन 11 शव मिले थे, हादसे के दूसरे दिन एक मकान में महिला का शव मिला था। इसके साथ ही अब तक 13 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनके डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


183 लोग हुए थे घायल, 37 की हालत गंभीर
हादसे में कुल 183 लोग घायल हुए हैं। फैक्टरी के बाद हुए धमाके के समय पत्थर लोगों पर बरसे थे। पहले धमाके के बाद लोग फैक्टरीके सामने जमा हो गए थे और सड़क से गुजर रहे थे। उन्हें तेजी से पत्थर लगे और वे बड़ी संख्या में घायल हो गए। घायलों में 37 की स्थिति गंभीर है। उन्हें इंदौर और भोपाल के अस्पतालों में रैफर किया गया है। इंदौर के एमवाय अस्पताल में सात घायल भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता की मौत, तीन बेटियां अनाथ
फैक्टरी के पास रहने वाले एक परिवार के दो प्रमुख सदस्यों की मौत इस भयावह हादसे में हो गई। इससे तीनों बेटियां अनाथ हो गईं। माता-पिता को बड़े पत्थर आकर लगे और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रशासन ने मृतकों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।


चार लापता श्रमिकों के परिजन पहुंचे हरदा
हरदा फैक्टरी हादसे के बाद से चार श्रमिक लापता बताए गए हैं। मलबे में से बचाव दल को कोई शव नहीं मिला। खरगोन से दो परिवारों के लोग हरदा पहुंचे। उनका कहना है कि उनके परिजन फैक्टरी में काम करते हैं, लेकिन हादसे के बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। अफसरों ने उन्हें समझाकर वापस खरगोन लौटा दिया। उन्हें कहा गया है कि जैसे ही जानकारी मिलेगी, उन्हें खबर कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed