फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Now the trial run of metro is being done at night in Indore, preparations are being made to opera

Indore News: अब इंदौर में रात में भी हो रहा मेट्रो का ट्रायल रन, छह माह बाद 17 किलोमीटर तक संचालन की तैयारी

Fri, 07 Nov 2025 09:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Nov 2025 09:11 PM IST
सार

अभी दस से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से ट्रायल किया जा रहा है। जब पहली बार मेट्रो ट्रेन गांधी नगर स्टेशन से 17 किलोमीटर दूरी का सफर तय कर रेडिसन चौराहा तक पहुंची थी। डेढ़ घंटे का समय लिया था। 

विज्ञापन
Indore News: Now the trial run of metro is being done at night in Indore, preparations are being made to opera
रात में मेट्रो का ट्रायल रन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अब इंदौर मेट्रो रूट का 17 किलोमीटर का ट्रैक तैयार हो चुका है। यहां अब रात के समय भी मेट्रो ट्रेन का ट्रायल हो रहा है। ट्रैक पर चलती मेट्रो ट्रेन को कई बार शहरवासी रात में निहारते रहते हैं। अब ट्रायल रन के दौरान मेट्रो ट्रेन की रफ्तार भी धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है, क्योंकि 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: 'साहब' का घर बना आफत, नींव की खुदाई ने तोड़ी सड़क, स्कूल बस गिरी तो जिम्मेदार कौन? अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अभी 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से ट्रायल किया जा रहा है। जब पहली बार मेट्रो ट्रेन गांधी नगर स्टेशन से 17 किलोमीटर दूरी का सफर तय कर रेडिसन चौराहा तक पहुंची थी। डेढ़ घंटे का समय लिया था। शुक्रवार और गुरुवार को मेट्रो ट्रेन रात को विजय नगर से होते हुए रेडिसन चौराह तक पहुंची। इसके बाद फिर गांधी नगर डिपो तक लौट गई। अफसर अब मेट्रो स्टेशनों के निर्माण को जल्दी पूरा करने पर जोर दे रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय नगर, सुखलिया ग्राम व चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा का स्टेशन अभी बनना शेष है। मेट्रो रेल कार्पोरेशन छह माह में मेट्रो का संचालन 17 किलोमीटर तक करना चाहता है। इसके लिए एक बड़ा समारोह भी आयोजित किया जाएगा। 10 माह पहले इंदौर में छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन हो रहा है, लेकिन मेट्रो को यात्री नहीं मिल पा रहे है। इस कारण शाम के समय ही मेट्रो का संचालन किया जा रहा है।

दरअसल, जिस हिस्से में मेट्रो चल रही है वहां बसाहट नहीं है। अभी लोग सिर्फ सैर के लिए मेट्रो ट्रेन का सफर करने जाते है। अफसर चाहते है कि एमआर-9 चौराह तक मेट्रो ट्रैक पूरा हो जाए तो वहां तक संचालन किया जा सकता है। शहर में 30 किलोमीटर का मेट्रो का रूट है, लेकिन अभी अंडरग्राउंड हिस्से में मेट्रो का काम नहीं हो पाया है। जनप्रतिनिधियों ने अंडरग्राउंड रूट बढ़ाने की मांग की है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed