{"_id":"690d83ecb26c1d09530750ba","slug":"indore-news-former-commissioner-sb-singh-construction-damages-nagar-nigam-imc-2025-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: 'साहब' का घर बना आफत, नींव की खुदाई ने तोड़ी सड़क, स्कूल बस गिरी तो जिम्मेदार कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 'साहब' का घर बना आफत, नींव की खुदाई ने तोड़ी सड़क, स्कूल बस गिरी तो जिम्मेदार कौन?
Fri, 07 Nov 2025 05:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 07 Nov 2025 05:08 PM IST
सार
Indore News: VVIP निर्माण का 'साइड इफेक्ट'!, सड़क धंसी तो हो सकता है बड़ा हादसा, निगम ने थमाए 2 नोटिस, 'अवैध' बेसमेंट की शिकायत निगम कमिश्नर तक पहुंची
विज्ञापन
एसबी सिंह और उनके घर का निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के रहवासी क्षेत्रों में घरों की नपती का मामला इन दिनों खासा चर्चा में है। नगर निगम के नए कमिश्नर दिलीप कुमार यादव ने हाल ही में रहवासी क्षेत्रों में घरों की नपती का आदेश दिया जिसका पार्षदों ने खूब विरोध किया और मामला पुलिस केस तक जा पहुंचा। नगर निगम अधिकारियों और पार्षदों ने एक दूसरे पर केस दर्ज करवाए और दोनों पक्षों के विवाद के खूब वीडियो भी वायरल हुए।
सड़क को अंदर से पूरी तरह खोद दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इन सबके बीच भोपाल के पूर्व संभागायुक्त एसबी सिंह के बसंत विहार कॉलोनी में बन रहे घर की रहवासियों ने शिकायत की है। घर के निर्माण कार्य से रहवासी क्षेत्र की सड़क टूट गई है और नींव डालने के लिए की गई खुदाई की वजह से सड़क के नीचे की मिट्टी तक सरक गई है। इससे वहां पर लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। जिस जमीन पर मकान बन रहा है वह एसबी सिंह की पत्नी शारदा सिंह के नाम पर है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: बाइक पर आया हार्ट अटैक, दवा बाजार में युवक की मौत
सड़क पर चलने वाले वाहन नींव में गिरने की संभावना
सड़क के नीचे की मिट्टी सरकने और सड़क के टूटने की वजह से सड़क पर चलने वाले वाहनों के नींव में गिरने का खतरा बढ़ गया है। यदि कोई स्कूली बच्चों की बस, ट्रक या अन्य भारी वाहन सड़क से गुजरेगा तो पूरी सड़क टूटकर मकान के नींव में ही समा जाएगी। वहीं इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। नींव में पानी भरने की स्थिति में वाहन चालक खुद सड़क से उतरकर नींव में जा गिरेंगे और बड़ा हादसा होने की संभावना रहेगी।

सड़क टूट गई है और वाहनों का नींव में गिरने का खतरा बना हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
दो नोटिस दिए हैं, पूरे मामले पर नजर है
क्षेत्र के बिल्डिंग अधिकारी विशाल राठौर ने अमर उजाला को बताया कि मामले में शिकायत हुई है। हमने दो नोटिस दिए हैं। उन्होंने बेसमेंट की खुदाई भी करवा ली थी जिसे हमने बंद करने के लिए कहा है। सड़क के नीचे का हिस्सा भी धंस गया है, जिसमें उन्हें जल्द सुधार करवाना है।
मैं सुधार कार्य करवा रहा हूं, बेसमेंट नहीं बनेगा
एसबी सिंह से बातचीत
1. क्या बसंत विहार कॉलोनी में हो रहा निर्माण आपका ही है?
जी हां, वहां पर मैं अपना घर बना रहा हूं।
2. निर्माण कार्य के कारण सड़क टूट गई है और मिट्टी धंस गई है, हादसे का खतरा बना हुआ है?
हां मुझे इसकी जानकारी मिली है। निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार की लापरवाही और लगातार हो रही बारिश की वजह से वहां की मिट्टी धंस गई। बारिश से मिट्टी धंसने से सड़क को भी नुकसान हो गया है।
3. क्या आप सुधार कार्य करवा रहे हैं?
हां मैं जल्द से जल्द सुधार कार्य करवा रहा हूं ताकि वहां पर किसी को कोई नुकसान न हो। अगले 15 दिन के अंदर मैं वहां पर सुधार करवा दूंगा।
4. रहवासियों की शिकायत है कि आप वहां पर बेसमेंट भी बनवा रहे हैं?
नहीं मैं वहां पर बेसमेंट नहीं बनवा रहा, बेसमेंट की परमिशन नहीं है।