{"_id":"67d98530c2521246bd096ad3","slug":"indore-news-neeraj-yagnik-launches-no-sugar-campaign-to-transform-health-in-30-days-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नीरज याग्निक ने शुरू किया नो शुगर कैंपेन, 30 दिन के प्रयोग से स्वस्थ होगा शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नीरज याग्निक ने शुरू किया नो शुगर कैंपेन, 30 दिन के प्रयोग से स्वस्थ होगा शरीर
Tue, 18 Mar 2025 08:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 18 Mar 2025 08:07 PM IST
सार
Indore News: विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में इंदौरी मिलकर सुधारेंगे अपना स्वास्थ्य, हर दिन मिलेंगे टिप्स और लिए जाएंगे फालोअप।
विज्ञापन
नीरज याग्निक
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के फिटनेस एक्सपर्ट और सामाजिक कार्यकर्ता नीरज याग्निक ने नो शुगर कैंपेन शुरू किया है। नीरज ने शहर को साइकिलिंग और रनिंग में नई पहचान दी है और देशभर में की गई अपनी यात्राओं की वजह से वे अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। उन्होंने इंदौर में कई फिटनेस इवेंट आयोजित किए हैं और इस बार वे नो शुगर कैंपेन लेकर आ रहे हैं।
नीरज ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 20 मार्च से करने जा रहा हूं। मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि शुगर छोड़ने के सिर्फ एक महीने बाद ही आपको अपने शरीर में आपको गजब का परिवर्तन दिखाई देने लगेगा। इसमें खास बात यह है कि आपको किसी तरह की डायटिंग भी नहीं करना होगी।
मैंने अपने शरीर में देखे जबरदस्त बदलाव
नीरज ने बताया कि पिछले साल 26 अप्रैल से 26 मई तक के लिए मैंने शुगर छोड़ दी थी। उस समय मेरे शरीर में जबरदस्त बदलाव देखने को मिले। चेहरा चमकने लगा और एनर्जी लेवल बढ़ गया।
विज्ञापन
अकेले में शुगर छोड़ना बहुत मुश्किल इसीलिए कैंपेन शुरू किया
नीरज ने बताया कि बहुत से लोग सोचते हैं कि शुगर छोड़ दें लेकिन अकेले संकल्प लेते हैं और वह कर नहीं पाते। जब आप समूह में रहते हैं तो सब एक दूसरे को मोटिवेट करते हैं। इसीलिए इसे कैंपेन का रूप दिया।
कैंसर सेल कम होंगे, हार्ट अटैक की संभावनाएं खत्म होंगी
नीरज ने बताया कि शुगर छोड़ने पर शरीर से अतिरिक्त पानी कम होने लगता है। कैंसर के सेल कम होते हैं। तीन महीने तक यदि आप शुगर नहीं लेते हैं तो शरीर में कैंसर से लड़ने वाले सेल चार गुना हो जाते हैं और फिर वह कैंसर नहीं होने देते। हार्ट अटैक की संभावनाएं भी इससे कम होती हैं।