फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News National Kabaddi Player Roshni Singh Alleging Negligence at MY Hospital Reaches Collector Hearing

Indore News: व्हील चेयर पर जनसुनवाई में पहुंची नेशनल खिलाड़ी, सरकारी अस्पताल ने चढ़ा दी एक्सपायरी दवा

Tue, 25 Nov 2025 08:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 25 Nov 2025 08:29 PM IST
सार

Indore News: एमवाय अस्पताल में एक्सपायरी दवा चढ़ाने के मामले में पीड़ित नेशनल कबड्डी प्लेयर रोशनी सिंह की हालत बिगड़ गई है। डिस्चार्ज के बाद लिवर और किडनी में इन्फेक्शन का पता चलने पर वह व्हील चेयर पर जनसुनवाई में पहुंचीं।

विज्ञापन
Indore News National Kabaddi Player Roshni Singh Alleging Negligence at MY Hospital Reaches Collector Hearing
व्हील चेयर पर जनसुनवाई में पहुंची नेशनल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में नेशनल कबड्डी प्लेयर रोशनी सिंह को एक्सपायरी दवा चढ़ाए जाने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि इस मामले में जांच के बाद तीन नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन अब पीड़िता की तबीयत और बिगड़ गई है। मंगलवार को रोशनी अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ व्हील चेयर पर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचीं और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Smriti-Palash Exclusive: स्मृति मंधाना के पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी, पलाश मुछाल के बारे में नया खुलासा
विज्ञापन


गंभीर इन्फेक्शन और बीमारी छिपाने का आरोप
रोशनी के पति सागर सिंह ने आरोप लगाया कि 22 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद घर पहुंचते ही उनकी पत्नी की तबीयत फिर बिगड़ने लगी। जब उन्होंने डिस्चार्ज रिपोर्ट देखी, तो पता चला कि रोशनी के लिवर में सूजन है और किडनी व फेफड़ों में भी गंभीर इन्फेक्शन है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि मरीज को टीबी है और घर पर दवा लेने से ठीक हो जाएंगी, लेकिन असलियत में उनकी हालत काफी नाजुक थी। रोशनी का कहना है कि अस्पताल में भर्ती होते समय वह पैदल चलकर गई थीं, लेकिन गलत इलाज और लापरवाही के कारण अब वह व्हील चेयर पर आ गई हैं और चल-फिर भी नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों से मांगी आर्थिक मदद
मंगलवार को जनसुनवाई में भीड़ अधिक होने के कारण रोशनी और उनके पति ने एसडीएम प्रियमा वर्मा को अपनी शिकायत दर्ज कराई। सागर सिंह ने बताया कि पत्नी की बीमारी के कारण वह पिछले चार महीने से काम पर नहीं जा पाए हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से बेहतर इलाज और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि सरकारी योजनाओं और आयुष्मान कार्ड के तहत उनका उचित इलाज करवाया जाएगा और संभव आर्थिक मदद दी जाएगी।

एक्सपायरी दवा कांड में हो चुकी है कार्रवाई
गौरतलब है कि एमवाय अस्पताल में भर्ती रोशनी को लगातार दो दिन एक्सपायरी दवा चढ़ाई गई थी। पति सागर सिंह ने इसका वीडियो बनाकर सबूत के तौर पर पेश किया था, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने जांच समिति गठित की थी। जांच में नर्सिंग ऑफिसर आसमां अंजूम, नैना गौतम और एंजलिना विल्फेड को दोषी पाया गया था। आसमां अंजूम को निलंबित किया गया, नैना गौतम की वेतन वृद्धि रोकी गई और एंजलिना विल्फेड के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बावजूद मरीज की हालत में सुधार न होने से परिजन आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed