{"_id":"6906dd68572b2ca612024357","slug":"indore-news-murdered-on-dev-uthani-gyaras-night-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: देवउठनी ग्यारस की रात सड़कों पर खूनी संघर्ष, नाबालिग की हत्या, रहवासी क्षेत्रों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: देवउठनी ग्यारस की रात सड़कों पर खूनी संघर्ष, नाबालिग की हत्या, रहवासी क्षेत्रों में तोड़फोड़
Sun, 02 Nov 2025 09:56 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:56 AM IST
सार
Indore News: एमआर-9 के पास युवकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में 17 वर्षीय अमन कुशवाह की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के दोस्तों ने इलाके में जमकर हंगामा और पथराव किया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में देवउठनी ग्यारस की आधी रात को एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मृतक के साथियों ने जमकर हंगामा किया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।
देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष
घटना एमआर-9 स्थित मदर हुड हॉस्पिटल, संजय नगर के पास की है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे यहां युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पहले हाथापाई हुई और फिर दोनों तरफ से हथियार निकल आए। इसी दौरान एक समूह के युवकों ने 17 वर्षीय अमन पिता घनश्याम कुशवाह (निवासी सेठी नगर) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल अमन को गंभीर हालत में फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें...
Indore News: अमेरिकी टीम ने दिल जीत लिया, इंदौर में दान कीं 20 सिलाई मशीनें, बोले- 'सेवा ही धर्म'
विज्ञापन
हत्या के बाद दोस्तों का हंगामा
अमन की मौत की खबर मिलते ही उसके 25 से ज्यादा साथी गाड़ियों से घटनास्थल पर पहुंचे। वे गुस्से में थे और उन्होंने संजय गांधी नगर, नादिया नगर और एलआईजी कॉलोनी के कुछ हिस्सों में जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने राहगीरों पर पथराव किया और कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। हंगामे को देखकर घबराए लोग अपने घरों में दुबक गए और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई: 3 संदेही हिरासत में
सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह और एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद हमलावर फिर लौटे तो पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे गलियों से भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया और थाने ले गई। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हत्या का कारण आपसी रंजिश सामने आया है। आरोपियों की तलाश जारी है और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।