Indore News: जंगल में मिला डांस टीचर का शव, जन्मदिन मनाकर निकला था, दो दिन बाद यूं हुई दर्दनाक मौत
Indore News: इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुए कोरियोग्राफर अमित पाल का शव सिमरोल के जंगल में एक नाले के किनारे मिला। पुलिस को शक है कि उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई और फिर शव को पत्थरों से कुचलकर छिपाने की कोशिश की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर शहर से दो दिन पहले लापता हुए कोरियोग्राफर का शव मंगलवार को सिमरोल क्षेत्र के जंगल में एक नाले के किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान अन्नपूर्णा क्षेत्र निवासी अमित पाल के रूप में हुई है, जो शादियों में डांस सिखाने का काम करता था। शव की हालत देखकर स्पष्ट है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और फिर पत्थरों से कुचलकर पहचान छुपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
Indore Couple Missing: खौफनाक हनीमून, बहू की आखिरी रिकॉर्डिंग मिली... दम फूल रहा मेरा
गांव वालों ने दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस
डीएसपी उमाकांत चौधरी ने जानकारी दी कि मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने आशापुरा के पास एक नाले में शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शव उल्टा पड़ा था और गले में गमछा कसकर हत्या की गई थी। शरीर पर भारी पत्थर भी रखे गए थे। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस को शक है कि हत्या कर शव को छुपाने की कोशिश की गई है।
छोटे भाई का जन्मदिन मनाने के बाद हुआ लापता
परिवार वालों ने बताया कि 1 जून की रात अमित ने अपने छोटे भाई का जन्मदिन मनाया था। केक काटने के बाद उसने कहा था कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन फिर वह कभी घर नहीं लौटा। परिजनों ने अगले दिन, 2 जून को अन्नपूर्णा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
आखिरी लोकेशन खंडवा रोड पर मिली, हत्या का केस दर्ज
पुलिस की शुरुआती जांच में यह पता चला कि अमित का मोबाइल फोन आखिरी बार खंडवा रोड पर एक्टिव था, उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। शव बरामद होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अमित के दोस्तों और करीबियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या की वजह और आरोपी का खुलासा किया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
