फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-lokayukta-traps-indore-municipal-corporation-officials-taking-bribe

Indore News: निगम की महिला वार्ड प्रभारी रंगेहाथ पकड़ाई, पिता की मृत्यु के बाद परेशान बेटे से मांगी रिश्वत

Thu, 23 Jul 2026 04:13 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 23 Jul 2026 04:13 PM IST
सार

Indore News: लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने नगर निगम जोन 13 की वार्ड प्रभारी संध्या पथरोड और सहायक हरभजन सिंह सलूजा को संबल योजना की स्वीकृत राशि दिलाने के एवज में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
indore-news-lokayukta-traps-indore-municipal-corporation-officials-taking-bribe
गिरफ्त में संध्या पथरोड। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। लोकायुक्त संभाग इंदौर की टीम ने एक सफल ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई भंवरकुआं स्थित डीडी गार्डन के पीछे की गली में की गई।
विज्ञापन




नगर निगम अधिकारियों पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
शिकायतकर्ता आशीष चौधरी ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसके पिता की मृत्यु के बाद संबल योजना के तहत 2 लाख रुपये की स्वीकृत राशि दिलाने के बदले में नगर निगम इंदौर के जोन क्रमांक 13 की वार्ड प्रभारी मास्टर कर्मी संध्या पथरोड (पति संदीप पथरोड, उम्र 40 वर्ष) और वार्ड प्रभारी सहायक हरभजन सिंह सलूजा द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका खारिज: राजा के परिजनों ने जताई कड़ी सजा की उम्मीद, कोर्ट के फैसले पर क्या बोले?
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन किस्तों में तय हुआ सौदा 
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपियों द्वारा 15 हजार रुपये तीन किस्तों में लेना तय हुआ। इसके बाद निरीक्षक प्रतिभा तोमर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये देकर भेजा गया।


जैसे ही आरोपी संध्या पथरोड ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से 5 हजार रुपये की रिश्वत राशि जब्त कर ली गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन अधिनियम 2018) और 61(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर पर करें भ्रष्टाचार की शिकायत
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक प्रतिभा तोमर, आरक्षक राकेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह बघेल, मनीष माथुर, आशीष नायडू, आदित्य सिंह भदोरिया और सतीश यादव शामिल थे। लोकायुक्त संगठन की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि यदि इंदौर में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत लोकायुक्त कार्यालय के नंबर 0731-2533160 या 0731-2430100 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed