{"_id":"66c320df731fe38784020369","slug":"indore-news-kailash-vijayvargiya-statement-hindu-india-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: देश में गृहयुद्ध की स्थिति बनेगी, हिंदुओं को मजबूत होना होगा, मंत्री विजयवर्गीय का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: देश में गृहयुद्ध की स्थिति बनेगी, हिंदुओं को मजबूत होना होगा, मंत्री विजयवर्गीय का बयान
Mon, 19 Aug 2024 04:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:09 PM IST
सार
समरसता कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कुछ नेता अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हमें देश की एकजुटता को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान सुर्खियों में है। रविवार को उन्होंने एक कार्यक्रम में यह बयान दिया जो अब वायरल हो रहा है। उन्होंने इंदौर में एक सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक सेवानिवृत्त मिलिट्री अधिकारी ने उन्हें चौंकाने वाली बात कही। अधिकारी ने उन्हें कहा कि अगले 30 साल में देश में गृहयुद्ध हो सकता है। उन्होंने इसके लिए उन्होंने देश की बदलती डेमोग्राफी को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
हिंदू समाज को मजबूत करना होगा
विजयवर्गीय ने आगे हिंदू समाज को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने होली, दीपावली, राखी, भगवान परशुराम और महाराणा प्रताप को सभी का बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने हिंदू समाज की रक्षा के लिए मुगलों से लड़ाई लड़ी थी।
विज्ञापन
कुछ लोग अंग्रेजों की नीति पर चल रहे
विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश में अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की नीति अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को सिर्फ कुर्सी चाहिए और वो इसके लिए समाज को जाति के आधार पर बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए समाज को एकजुट होना होगा और जातिवाद के बंधनों से मुक्त होना होगा।
विज्ञापन
