{"_id":"692c881a455993e67d0a6954","slug":"indore-news-job-fair-atal-bihari-vajpayee-college-recruitment-top-private-companies-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: रोजगार मेले में 187 का चयन, 21 प्रतिष्ठित कंपनियों में बनेगा स्वर्णिम भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: रोजगार मेले में 187 का चयन, 21 प्रतिष्ठित कंपनियों में बनेगा स्वर्णिम भविष्य
Mon, 01 Dec 2025 07:39 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 01 Dec 2025 07:39 AM IST
सार
Indore News: इंदौर जिला प्रशासन और रोजगार कार्यालय द्वारा 'युवा संगम' कार्यक्रम के तहत अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
शासन के द्वारा इंदौर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में 137 युवाओं को नौकरी मिली। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें...
Indore News: अब एडमिट कार्ड नहीं चेहरा बनेगा पास, यूपीएससी में मोबाइल ऐप से पहली बार हुई ऐसी एंट्री
व्यापार और लोन की जानकारी भी मिलेगी
उप संचालक रोजगार पी. एस. मंडलोई ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में कुल 21 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 187 युवाओं का चयन विभिन्न पदों की पूर्ति के लिए किया। इस रोजगार मेले में कुल 304 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। इनमें 72 युवतियां तथा 232 युवा शामिल हैं। युवक व युवतियों का प्रारंभिक रूप से चयन फार्मासिस्ट, एचआर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, डिजिटल मार्केटिंग, टेलीकॉलर, बेक ऑफिस, ट्रेनी, फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर आपरेटर आदि पदों के लिए किया गया। आवेदकों को करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिला। युवाओं को नौकरी के साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए लोन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां आई
Paytm, Just Dial, Blinkit, Sapphire Food KFC, Dr.Reddys, Apple Flexpack, Rama Phosphates, PVR Inox, Aisect, Step Academy, Balaji Group, Pharma Growth, Distil Education and Techology, Ocean Motars, Mosaic Pvt.Ltd. Pharma Growth, Insta Connects, Shefali Business Solutions आदि द्वारा भर्ती प्रक्रिया की गई। बैक ऑफिस, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फार्मासिष्ट, सैल्स, बीपीओ, पैकेजिंग, हैल्पर, टेक्नीशियन जैसे- (फिटर/इलेक्ट्रीशियन / टर्नर / मशीनिष्ट, वैल्डर आदि), डिजीटल मार्केटिंग आदि के विभिन्न पदों हेतु आकर्षक वेतन पर नियुक्ति हुई।
योग्यता
उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की पांचवीं/आठवीं /हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास हैं अथवा तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई के आवेदक हैं आवेदन कर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त किया।
यह दस्तावेज लगे
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाना थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन