फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news injection infection crime case

Indore News: इन्फेक्शन वाला इंजेक्शन लगाकर भागे युवक, ड्राइवर की तबियत बिगड़ी

Mon, 29 Jul 2024 08:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 29 Jul 2024 08:55 PM IST
सार

इंदौर में इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
indore news injection infection crime case
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के प्रजापत नगर में रहने वाले 40 साल के ई रिक्शा ड्राइवर को दो युवकों ने इन्फेक्शन वाला इंजेक्शन लगा दिया। उसकी शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। ई रिक्शा ड्राइवर ने बताया कि राजबाड़ा कृष्णपुरा छत्री से दो लड़के कलारिया जाने के लिए ई रिक्शा में भाड़ा ठहरा कर बैठे थे। उन्होंने यहां ब्रिज पर पहुंचने के दौरान पीछे से कमर के निचले हिस्से में इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके कारण उन्हें सेवालय अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सराफा में युवती को इंजेक्शन लगाने की घटना के बाद अब एक ई-रिक्शा ड्राइवर के साथ वैसी ही वारदात हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मोबाइल छीनने की कोशिश की 
ई रिक्शा ड्राइवर ने बताया कि दोनों लड़के कृष्णपुरा छत्री के पास ही मिले थे। उन्होंने कहां कि कलारिया में गांव के पास तक चलना है। उन्हें वापस भी आना है। इस पर दोनों ने ई रिक्शा के ड्राइवर से पूछा कि कितना भाड़ा लगेगा। ड्राइवर ने उन्हें 600 रुपये बताए। जिसमें एक लड़के ने पां सौ रुपए दे दिए और वापस छोड़ने पर 100 रुपए देने की बात कही। ड्राइवर राजी हो गया। ई रिक्शा ड्राइवर ने कहा कि जब गाड़ी पुल पर थी तो उन्हें चुभन पीछे पलटने पर देखा कि एक लड़के के हाथ में इंजेक्शन था। ड्राइवर ने पूछा कि यह क्या कर रहे तो लड़के ने कहा कि बेटा तेरा काम हो गया। अब तू गया। इसके बाद ड्राइवर ने ई रिक्शा साइड में खड़ी कर दी। उसने मोबाइल निकाला और अपने परिचित को लगाने की कोशिश की। एक लड़के ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। जिस पर ड्राइवर ने मोबाइल बैग में रखा और रिक्शा के पीछे की तरफ चला गया। इसके बाद दोनों लड़के डिवाइडर पार कर भाग गए।
विज्ञापन


भागकर परिवार को दी जानकारी
रिक्शा ड्राइवर ने बताया कि फिर वह भीड़ वाले इलाके में रुका और परिवार को जानकारी दी। बाद में डॉक्टर को बताया। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने भर्ती होने की सलाह दी। बाद में पुलिस अस्पताल में पहुंची। बयान के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तलाश कर रही 
ड्राइवर की शिकायत के बाद चंदन नगर पुलिस के जवान छत्री के पास पहुंचे। यहां पर उन्होंने कैमरे चेक किए। जिसमें दो लड़के ई रिक्शा ड्राइवर से बात करते हुए और गाड़ी में बैठते दिखे। इसके बाद पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड और अन्य जगह के फुटेज निकाले। चंदन नगर और अन्य थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed