{"_id":"6853c028c80d4468830c02a6","slug":"indore-news-indore-will-be-painted-in-the-color-of-shri-krishna-musical-journey-will-start-from-june-22-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: श्रीकृष्ण रंग में रंगेगा इंदौर, 22 जून से संगीतमय यात्रा का आगाज, 11 शहरों में गूंजेगी भक्ति धुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: श्रीकृष्ण रंग में रंगेगा इंदौर, 22 जून से संगीतमय यात्रा का आगाज, 11 शहरों में गूंजेगी भक्ति धुन
Thu, 19 Jun 2025 01:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:15 PM IST
सार
11 शहरों में कृष्ण भक्ति की संगीतमय यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। यह एक आध्यात्मिक और संगीतमय अनुभव है। जिसकी शुरुआत 22 जून को इंदौर से होगी।
विज्ञापन
कृष्ण भक्ति की बहेगी धारा
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के 11 शहरों में कृष्ण भक्ति की संगीतमय यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरुआत इंदौर से होगी। इस यात्रा के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाओं को संगीत, दर्शन और कहानी के माध्यम से जीवंत किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- इंदौर में मौसम ने बदला रुख, बारिश से मिली राहत और उमस का असर खत्म
इंदौर के लाभ मंडपम में कृष्णभक्ति पर आधारित संगीतमय यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। शहरवासियों के लिए इसका आयोजन दो समय पर किया जाएगा, शाम 4:30 बजे और 7:30 बजे। आयोजक एडी वेंचर्स प्रोडक्शन की टीम ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह संगीतमय प्रस्तुति श्रीकृष्ण को एक विचारक, कलाकार, योद्धा और मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत करती है, जो आज की पीढ़ी को गहराई से जोड़ती है। इसका नाम 'कृष्णा- म्यूजिक, ब्लिस एंड बियॉन्ड' दिया गया है। यह एक आध्यात्मिक और संगीतमय अनुभव है। यह भव्य संगीतमय यात्रा 11 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत 22 जून को इंदौर से होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राज कुशवाहा के घर शिलांग पुलिस के अफसरों ने ली तलाशी, पांच दिन रुकी थी सोनम
कार्यक्रम का नेतृत्व एक अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार अमेय डबली करेंगे, जिन्होंने अब तक 4,000 से अधिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है। वे उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, एआर रहमान, पं. राकेश चौरसिया, सलीम-सुलेमान और शान जैसे दिग्गजों के साथ मंच साझा कर चुके हैं। उनकी आवाज़ में भक्ति और आत्मा की गहराई साफ झलकती है।