{"_id":"66829e7e119e2518c90b6892","slug":"indore-news-indore-s-startup-iisdt-honored-with-dr-apj-abdul-kalam-inspiration-award-in-delhi-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore news: इंदौर का स्टार्टअप आईआईएसडीटी दिल्ली में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंस्पिरेशन अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore news: इंदौर का स्टार्टअप आईआईएसडीटी दिल्ली में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंस्पिरेशन अवार्ड से सम्मानित
Mon, 01 Jul 2024 06:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:50 PM IST
सार
सांसद हेमा मालिनी द्वारा यह सम्मान संस्था के डायरेक्टर राहुल शर्मा वह मीनाक्षी शर्मा को दिया गया।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
भारत मंडपम दिल्ली में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंस्पिरेशन अवार्ड 2024 का आयोजन हुआ जिसमें देश की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं को अलग-अलग मापदंडों पर मापा गया। इंदौर का स्टार्टअप इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग को बेस्ट इन्नोवेटिव कोर्सेज इन स्किल डेवलपमेंट ट्रेंनिंग इन इंडिया के सम्मान से सम्मानित किया गया। भारतीय फिल्म एक्ट्रेस व सांसद हेमा मालिनी द्वारा यह सम्मान संस्था के डायरेक्टर राहुल शर्मा वह मीनाक्षी शर्मा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्था के डायरेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा भारतीय युवाओं को हमारे इन्नोवेटिव कोर्सेज के माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाता है जैसे की नमकीन प्रोसेसिंग, फ्लोरीकल्चर, रूफटॉप फार्मिंग, मशरूम कल्टीवेशन, ज्वेलरी क्राफ्टिंग हैंडमेड, बंबू टेक्नोलॉजी, क्लाउड किचन बिजनेस, ग्रीन जॉब्स, साइबर क्राइम्स लॉस, स्टार्टअप फंडिंग, हाउ टू लॉन्च ए बुक यह सारे कोर्सेज बहुत यूनिक और इन्नोवेटिव है जिन्हें आईएसडीटी इंदौर द्वारा लांच किया गया है।
विज्ञापन
राहुल शर्मा ने यह भी बताया कि आने वाले समय में भारतीय युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए वह संस्कृति से जुड़े विभिन्न कोर्सेज का प्रशिक्षण देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
