फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore's MG Road and Jawahar Marg declared one way

Indore News: इंदौर का एमजी रोड और जवाहर मार्ग वन वे घोषित

Fri, 23 Feb 2024 10:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 23 Feb 2024 10:00 PM IST
सार

बैठक में तय हुआ कि यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जवाहर मार्ग एवं एमजी रोड मार्ग को वन वे घोषित किया जाए। इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। एक माह तक दोनो मार्गों को वन वे कर ट्रैफिक व्यवस्था का अध्ययन किया गया था।

विज्ञापन
Indore News: Indore's MG Road and Jawahar Marg declared one way
इंदौर के दो मार्ग वन वे घोषित - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एक माह के प्रयोग के बाद इंदौर के व्यस्त मार्ग एमजी रोड और जवाहर मार्ग को स्थाई रुप से वन वे घोषित कर दिया गया है। यह फैसला शुक्रवार को ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर हुई बैठक में लिया गया। बैठक में मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि आदतन ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले एवं ई चालान जमा नहीं करने वालों का लाइसेंस निरस्त होंगे।

विज्ञापन

महापौर भार्गव की अध्यक्षता में शहर विकास के साथ यात्रा प्रबंधन को लेकर स्मार्ट सिटी में बैठक आयोजित की गई । बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जवाहर मार्ग एवं एमजी रोड मार्ग को वन वे घोषित किया जाए। इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। एक माह तक दोनो मार्गों को वन वे कर ट्रैफिक व्यवस्था का अध्ययन किया गया था। उसके बाद दोनो मार्गों को स्थाई रुप से वन वे घोषित करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि यातायात नियमों एवं वनवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले आदतन लोगों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई कर ऐसे आदतन लोगों की सूची बनाई जाएगी और उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कुछ मार्गों के लेफ्ट टर्न चौड़े करने का मुद्दा भी उठा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed