फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore leaders are sweating it out in the Bihar elections, BJP and Congress have set up camp sinc

Indore News: इंदौरी नेता बिहार चुनाव में बहा रहे पसीना, भाजपा कांग्रेस के नेता दीपावली के बाद से डाले है डेरा

Thu, 06 Nov 2025 01:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Nov 2025 01:14 PM IST
सार

हाल ही में गठित हुई भाजपा प्रदेश की कार्यकारिणी के ज्यादातर पदाधिकारी बिहार चुनाव में संगठनात्मक बैठकें ले रहे है और उम्मीदवारों की मैदानी स्थिति को लेकर अपना फीडबैक भी दे रहे है।भाजपा कांग्रेस के नेताओं ने दीपावाली के बाद से डेरा डाल रखा है। 

विज्ञापन
Indore News: Indore leaders are sweating it out in the Bihar elections, BJP and Congress have set up camp sinc
बिहार चुनाव में बैठक लेते प्रदेश महामंत्री रणदिवे - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

शहर के भाजपा और कांग्रेस के कई नेता, विधायक, पूर्व विधायक बिहार चुनाव में अलग-लग विधानसभा क्षेत्रों में अपनी अपनी पार्टियों की स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं। दीपावली के बाद से ही नेताओं को बिहार जाने का फरमान हाईकमान से आ गया था।

हाल ही में गठित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के ज्यादातर पदाधिकारी बिहार चुनाव में संगठनात्मक बैठकें ले रहे हैं और उम्मीदवारों की मैदानी स्थिति को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपना फीडबैक भी दे रहे हैं। भाजपा कांग्रेस के नेताओं ने दीपावली के बाद से बिहार में डेरा डाल रखा है।

विज्ञापन


बिहार में पहले चरण का मतदान गुरुवार को हुआ। मुज्जफरपुर जिले की जिम्मेदारी पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल को दी गई है। वहां मतदान होने बाद अब उन्हें बांका जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बिहार चुनाव के कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में जीतू पटवारी भी शामिल हैं, लेकिन वे दूसरे चरण के मतदान के पहले बिहार जाएंगे। इसके अलावा अमन बजाज भी बिहार जाकर फिर इंदौर आ चुके हैं। कांग्रेस विधायक कमलेश्वर पटेल भी बिहार में ही मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव रणदिवे भी बिहार में सक्रिय
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे भी बिहार चुनाव में सक्रिय हैं। उन्हें बांका जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद भी बिहार में ही डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा मालवा निमाड़ से कई प्रभावी कार्यकर्ता भी बीते पंद्रह दिनों से बिहार भेजे गए हैं। बिहार के सिवान जिले के गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त किए गए प्रवासी कार्यकर्ता प्रखर दवे ने बताया कि मध्य प्रदेश के काफी नेता बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed