फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Indore Constable Faces Action for Viral Pushpa-Style Reel Breaking Traffic Rules

Indore News: फिल्मी स्टाइल में रील बनाना पड़ा भारी, इंदौर के कॉन्स्टेबल पर हुई बड़ी कार्रवाई

Tue, 21 Jan 2025 03:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 21 Jan 2025 03:58 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह तंवर की 'पुष्पा' स्टाइल में बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वह सिगरेट पीते और बिना हेलमेट बाइक पर नजर आए। इस हरकत के लिए उन पर सख्त विभागीय कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Indore News Indore Constable Faces Action for Viral Pushpa-Style Reel Breaking Traffic Rules
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह तंवर का फिल्मी अंदाज उन्हें भारी पड़ गया, जब उन्होंने फिल्म 'पुष्पा' के किरदार 'शेखावत सर' की नकल करते हुए सोशल मीडिया पर एक रील बनाई। इस रील में वह सिगरेट पीते और बिना हेलमेट बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनकी इस हरकत के कारण विभाग ने सख्त कार्रवाई की। उन्हें ट्रैफिक ड्यूटी पर भेज दिया गया, हेलमेट न पहनने पर चालान काटा गया और सिगरेट पीने पर नगर निगम ने स्पॉट फाइन लगाया। साथ ही, पीआरटीएस डीआईजी ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


 वर्दी में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखे।
वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल 'शेखावत सर' बने नजर आ रहे हैं, और उनके साथ एक अन्य युवक 'पुष्पा' के अंदाज में बाइक चला रहा है। वीडियो में दोनों बिना हेलमेट और वर्दी में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखे। रील में वह गंजे सिर के साथ खुश होकर लोगों का अभिवादन करते भी दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को  0.8 मिलियन (800के) व्यूज मिले हैं। जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि कॉन्स्टेबल का यह कृत्य अनुशासनहीनता और विभागीय नियमों का उल्लंघन है। हालांकि कॉन्स्टेबल ने दावा किया है कि यह वीडियो उसने नहीं बनाया और न ही उसे खुद अपलोड किया। बावजूद इसके, हेलमेट नहीं पहनने और सिगरेट पीने पर कार्रवाई की गई है। कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि वह बाइक पर पीछे बैठे थे, और किसी अन्य व्यक्ति ने यह वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। हालांकि, विभागीय जांच अभी जारी है। 0.8 मिलियन (800के) व्यूज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed