फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: In the cloth market case, Digvijay Singh said – if the case is not registered, then we will take

Indore News: कपड़ा बाजार मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा- प्रकरण दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट की शरण लेंगे

Wed, 01 Oct 2025 06:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 01 Oct 2025 06:29 PM IST
सार

पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीतलामाता बाजार गए थे। वे सराफा थाने भी विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Indore News: In the cloth market case, Digvijay Singh said – if the case is not registered, then we will take
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के कपड़ा बाजार में मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से निकालने और व्यापारियों से दुकानें खाली करने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। भाजपा ने तो इस मामले में चुप्पी साध रखी है, लेकिन कांग्रेस इस मामले को पुरजोर तरीके से उठाने की तैयारी कर रही है। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीतलामाता बाजार गए थे। वे सराफा थाने भी विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। बुधवार को दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर में क्लाॅथ मार्केट से व्यापारियों ने हटाए मुस्लिम कर्मचारी, फैसले का हो रहा विरोध

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि इंदौर पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं करती है तो वे इस मामले में कोर्ट की शरण लेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रकरण दर्ज करने के बजाए अपराधियों को शरण दे रही है। स्थानीय एडिशनल कमिश्नर ने प्रकरण दर्ज करने में दो सप्ताह का समय चाहते है। आगे उन्होंने यह भी लिखा कि इस प्रकार के संवेदनशील प्रकरण में एमपी पुलिस का यह रवैया है। हम 5 अक्टूबर तक इंतजार कर देखते है। प्रकरण दर्ज नहीं होता है तो अदालत जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिंह को करना पड़ा था विरोध का सामना

एक कोर्ट केस के सिलसिले में सिंह पिछले दिनों इंदौर आए थे। उनसे कांग्रेस के कुछ नेता मिले और कपड़ा बाजार मुद्दे की जानकारी दी। इसके बाद सिंह ने बाजार में जाने का फैसला लिया। सिंह के आने की जानकारी मिलने के बाद विधायक पुत्र एकलव्य गौड के समर्थक और व्यापारी एकत्र हो गए थे। माहौल गरमाते देख पुलिस बल भी बाजार में तैनात हो गया। बाद में आरपीएफ का बल भी तैनात कर लिया गया था।




 सिंह मार्केट की तरफ बढ़े, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया और सराफा थाने की तरफ जाने को कहा था। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता भी वहां आ गए। इन्होंने दिग्विजय सिंह वापस जाओ के नारे लगाना शुरू कर दिए। जब सिंह बाहर निकलने लगे तो चूड़ियां भी फेंकी गई थी। बाद वे पत्रकारवार्ता के लिए प्रेस क्लब आ गए।

 

 

आपको बता दें कि इंदौर में विधायक पुत्र एकलव्य गौड ने व्यापारियों को मुस्लिम कर्मचारियों को दुकानों से निकालने की चेतावनी दी थी। इसके बाद व्यापारियों ने 40 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया। गौड का कहना है कि दुकानों पर आने वाली युवतियों को मुस्लिम कर्मचारी प्यार के मोह में फंसाते है और लव जिहाद के एजेंडे को बढ़ाते है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed