फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News IMD issues cold wave alert for Madhya Pradesh as Indore temperature drops to 5.4 degrees

Indore News: भगवान को पहनाए गर्म कपड़े, पारा पहुंचा 5.4, अगले दो दिन मौसम विभाग का अलर्ट

Wed, 10 Dec 2025 05:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 10 Dec 2025 05:43 PM IST
सार

Indore News: इंदौर का रात का तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में दो दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जेट स्ट्रीम के प्रभाव के कारण मंदिरों में भगवान को भी गर्म कपड़े पहनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Indore News IMD issues cold wave alert for Madhya Pradesh as Indore temperature drops to 5.4 degrees
मधुमिलन स्थित हनुमान मंदिर में भगवान को गर्म कपड़े पहनाए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में अगले दो दिनों तक कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलने की संभावना है। विशेष रूप से बुधवार और गुरुवार को राजधानी भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: मकर संक्रांति से पहले दिखने लगे भिक्षुक, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
विज्ञापन


इंदौर में लुढ़का पारा
इंदौर शहर में ठंड का असर साफ देखा जा सकता है। मंगलवार रात यहां का तापमान एक बार फिर गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य तापमान से 6.8 डिग्री कम है। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री कम था। पूरे प्रदेश की बात करें तो शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, इंदौर सहित प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेट स्ट्रीम और बर्फीली हवाओं का असर
मौसम विभाग ने इस कड़ाके की ठंड का कारण उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं और जेट स्ट्रीम को बताया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है, जो 222 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इसी के चलते मध्य प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है और कई शहरों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है।




भगवान को पहनाए गए ऊनी वस्त्र
इंसानों के साथ-साथ अब भगवान को भी ठंड से बचाने के जतन किए जा रहे हैं। शहर के मंदिरों में भगवान की दिनचर्या और साज-सज्जा में बदलाव किया गया है। तेज ठंड को देखते हुए कई मंदिरों में देवी-देवताओं को गर्म और ऊनी कपड़े पहनाए गए हैं। मधुमिलन स्थित हनुमान मंदिर में श्री राम दरबार और भगवान गणेश की प्रतिमा को गर्म कपड़े पहनाए गए।

दिन में राहत लेकिन रात में कंपकंपी
मौसम के मिजाज में सुबह और रात के वक्त ज्यादा सख्ती है। कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रहता है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में थोड़ा उछाल आता है और सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों को ठंड से राहत मिलती है, लेकिन सूरज ढलते ही रात में कड़ाके की ठंड लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed