फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Huge Changes in Liquor Shop Auction, 2 Shops Sold for ₹13 Crore, 27 Shops Worth ₹256 Crore Left

Indore News: दो शराब दुकानों की नीलामी 13 करोड़ रुपए में हुई, 256 करोड़ की 27 दुकानें बच गईं

Fri, 28 Mar 2025 06:43 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 28 Mar 2025 06:43 AM IST
सार

Indore News: बची हुई दुकानों के लिए प्रशासन नीलामी की दरें कम करेगा, पुरानी दरों से 20 प्रतिशत पर नीलामी की प्रक्रिया थी, अब दस फीसदी से कम पर नीलामी के आवेदन लिए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Indore News: Huge Changes in Liquor Shop Auction, 2 Shops Sold for ₹13 Crore, 27 Shops Worth ₹256 Crore Left
अंग्रेजी शराब दुकान

विस्तार

आबकारी विभाग अपनी सभी दुकानों की नीलामी में जुटा है। मगर पहली खेप में 20 फीसदी से अधिक कीमत पर कई समूह आगामी वित्त वर्ष के लिए भी वर्तमान ठेकेदारों ने हासिल कर लिए। इंदौर की 175 दुकानों के लिए कुल 73 समूह विभाग ने बनाए थे और कुल 1751 करोड़ रुपए का आरक्षित मूल्य तय किया, जिसमें से 1495 करोड़ की दुकानें नीलाम हो गई हैं और अब 256 करोड़ की 27 दुकानें नीलामी से बची हैं, जिनके लिए 10 फीसदी से कम के भी प्रस्ताव हासिल करने की सहमति शासन ने दे दी है। वहीं अभी तीन समूह में शामिल दुकानों की नीलामी हो गई, जिसमें पलासिया, छावनी, बिजलपुर समूह शामिल रहे। 
विज्ञापन


20 फीसदी से अधिक का मूल्य दे रहे व्यापारी
शासन ने अपनी नई आबकारी नीति के तहत इंदौर सहित प्रदेशभर में देसी-विदेशी शराब दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करवाई। हालांकि इंदौर जिले में बेहतर राजस्व प्राप्त हो जाएगा, क्योंकि 64 दुकानों को अगले साल के लिए भी चलाने का ठेका मौजूदा लाइसेंसियों ने ही हासिल कर लिया है और इसके एवज में 20 फीसदी से अधिक का मूल्य भी चुकाया जा रहा है। शेष बची समूहों की दुकानों के लिए हालांकि 4 से 5 बार आबकारी विभाग ई-टेंडर और लॉटरी की प्रक्रिया कर चुका है और उसके बाद जो 18 समूह की 34 दुकानें बची थी उसमें भी फिर बदलाव किया गया, जिसके चलते 3 समूह की दुकानें भी नीलाम हो गई, जिसमें बिजलपुर, केसरबाग, बालदा कॉलोनी की तीन दुकानों के एवज में 27.62 करोड़ रुपए मिलेंगे। 
विज्ञापन


दो दुकानें 17 करोड़ रुपए में गईं
इसी तरह पलासिया, बड़ी ग्वाल टोली की 2 दुकानें 17.05 करोड़ रुपए में नीलाम हुई हैं। संयोगितागंज, छावनी की भी दो दुकानें 13.30 करोड़ रुपए में नीलाम करने में सफलता मिली है। आबकारी निरीक्षक महेश पटेल के मुताबिक अब 256 करोड़ रुपए मूल्य की 27 दुकानें नीलामी से शेष बची हैं, जिसकी प्रक्रिया जारी है। इस बार सभी दुकानों का आरक्षित मूल्य 1751 करोड़ रुपए तय किया गया था, जिसमें से 1495 करोड़ रुपए की दुकानें अगले वित्त वर्ष के लिए नीलाम हो गई हैं और कुछ दुकानों पर सिंगल टेंडर भी मिले। वहीं अन्य दुकानों के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed