{"_id":"69c52a83867619bc0a0b7130","slug":"indore-news-holkar-stadium-to-host-india-vs-west-indies-t20-international-match-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा टी-20 मैच, भारत और वेस्टइंडीज की टीमें भिड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा टी-20 मैच, भारत और वेस्टइंडीज की टीमें भिड़ेंगी
Thu, 26 Mar 2026 06:15 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:15 PM IST
सार
Indore News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू सत्र की घोषणा कर दी है, जिसके तहत इंदौर के होलकर स्टेडियम को 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मैच की मेजबानी सौंपी गई है।
विज्ञापन
होलकर स्टेडियम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने गुरुवार को आगामी 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस नए शेड्यूल के मुताबिक, 11 अक्टूबर को इंदौर के मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें...
बाढ़ राहत घोटाले में बड़ी कार्रवाई: श्योपुर तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
घरेलू सत्र का पूरा रोडमैप
भारतीय क्रिकेट के आगामी घरेलू सीजन में प्रशंसकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस दौरान कुल चार अंतरराष्ट्रीय टीमें भारत का दौरा करेंगी, जिनमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। ये टीमें भारत में आकर अलग-अलग फॉर्मेट की सीरीज खेलेंगी। बीसीसीआई की योजना के अनुसार, इस पूरे सीजन में देश के 17 विभिन्न शहरों में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाना तय हुआ है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम
सीजन का आगाज वेस्टइंडीज के भारत आगमन के साथ होगा। कैरेबियाई टीम का यह दौरा 27 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। दौरे की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी, जिसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियमों में आयोजित होंगे, जबकि टी-20 सीरीज के मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन