फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Holkar Science College principal fake Google Form

Indore News: प्रिंसिपल का 'फर्जी' गूगल फॉर्म बनाकर मांगी छात्रों की निजी जानकारी, होलकर कॉलेज में मचा हड़कंप

Tue, 28 Oct 2025 08:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 28 Oct 2025 08:41 AM IST
सार

Indore News: शासकीय होलकर साइंस कॉलेज में तीन हफ्तों में दूसरी बार प्राचार्य के लेटरहेड का दुरुपयोग हुआ है। इस बार बीएससी (फोरेंसिक साइंस) के एक छात्र ने प्रिंसिपल के नाम पर फर्जी गूगल फॉर्म बनाकर अन्य छात्रों से उनकी निजी जानकारी मांगी।

विज्ञापन
Indore News Holkar Science College principal fake Google Form
होलकर कॉलेज - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शासकीय होलकर साइंस कॉलेज में प्राचार्य के लेटरहेड के दुरुपयोग का तीन हफ्तों के भीतर यह दूसरा मामला सामने आया है। इस बार बीएससी (फोरेंसिक साइंस) के एक छात्र पर प्राचार्य के नाम का फर्जी लेटरहेड इस्तेमाल करने का आरोप है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में भावांतर योजना में मिली लापरवाही, मौके पर नहीं मिला अफसर निलंबित
विज्ञापन


प्राचार्य के नाम पर मांगा व्यक्तिगत डेटा
चौंकाने वाली बात यह है कि छात्र ने प्राचार्य के फर्जी लेटरहेड का उपयोग करके एक गूगल फॉर्म बनाया और उसे छात्रों के ही सोशल मीडिया ग्रुप पर भेज दिया। इस फॉर्म में छात्र ने अन्य छात्रों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी (पर्सनल जानकारी) भरने को कहा। साथ ही, यह भी लिखा कि यह फॉर्म प्राचार्य के निर्देश पर भरना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन सख्त, अनुशासन समिति करेगी फैसला
जैसे ही अन्य छात्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन तक पहुँची, उन्होंने तुरंत आरोपी छात्र को तलब किया। जब छात्र से पूछा गया कि उसने यह फर्जी फॉर्म क्यों बनाया, तो उसने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। उसने केवल इतना कहा कि वह कुछ छात्रों को ग्रुप से बाहर करना चाहता था। कॉलेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसे तत्काल अनुशासन समिति को सौंप दिया है। मंगलवार को समिति की बैठक में इस मामले पर कोई निर्णय लिया जाएगा और छात्र को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जाएगा।


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह पहली बार नहीं है जब कॉलेज में ऐसा हुआ हो। इसी महीने अक्टूबर में, दो छात्रों ने टेस्ट रुकवाने के मकसद से प्राचार्य के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इस मुद्दे पर भी जमकर बवाल मचा था। बाद में अनुशासन समिति की बैठक में निर्णय लेते हुए बीसीए के उन दोनों छात्रों को निलंबित कर दिया गया था।

छात्रों को समझाने के लिए बनेगी विशेष टीम
लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए कॉलेज प्रशासन अब एक विशेष टीम का गठन करेगा, जिसमें प्रोफेसरों के साथ कुछ चुनिंदा छात्र भी शामिल होंगे। यह टीम सभी कक्षाओं में जाकर छात्रों को समझाएगी कि वे अपना ध्यान पढ़ाई, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, लाइब्रेरी और लैब में लगाएं। टीम यह भी चेतावनी देगी कि यदि भविष्य में किसी ने भी प्राचार्य या किसी HOD के नाम से फर्जी लेटरहेड का दुरुपयोग किया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed