फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Holi celebrations in full swing, buildings covered to protect from colors

Indore News: रंगपंचमी के लिए इमारतों पर तिरपाल लगना शुरू, कलेक्टर ने टोरी कार्नर को दिए 2 लाख रुपए

Wed, 12 Mar 2025 01:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 12 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

Indore News : रंगपंचमी की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐतिहासिक इमारतों और प्रमुख बाजारों में रंगों से बचाव के लिए तिरपाल लगाया जा रहा है। इंदौर की प्रसिद्ध गेरों में हजारों लोग शामिल होंगे, जिनमें मशीनों से रंगों की बौछार होगी।

विज्ञापन
Indore news Holi celebrations in full swing, buildings covered to protect from colors
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

उत्साह, उमंग, हुड़दंग ओर मस्ती का त्यौहार होली कल है। शहर भर में फाग उत्सव का दौरा एक सप्ताह से जारी है। अब रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर के रंगों से बचाने के लिए अब ऐतिहासिक इमारतें, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ गेर मार्ग की इमारतों पर तिरपाल लगाई जा रही है। राजबाड़ा, खजूरी बाजार, गौराकुंड, मालगंज, पिपली बाजार, राज मोहल्ला, कृष्णपुरा छत्री, आदि प्रमुख बाजारों में मुख्य इमारत, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, हाईराइज बिल्डिंगों पर रंग गुलाल से बचाव के लिए तिरपाल से ढका जा रहा है। वहीं कलेक्टर आशीष सिंह ने टोरी कॉर्नर की गेर के लिए 2 लाख रुपए की राशि मंजूर की है।

विज्ञापन


इंदौर शहर में रंगपंचमी का उत्साह प्रदेश घर में जाना जाता है। यहां पर निकलने वाली फाग यात्राएं और गैर रंगों से सराबोर रहती हैं। 20 से 30 फीट ऊपर और आगे पीछे तक मशीनों से रंग गुलाल उड़ाया जाता है, हजारों लोग इन यात्रा में शामिल होते हैं, इमारत को रंगों से बचने के लिए ट्रिपल से ढकने का काम शुरू हो गया है, यह क्रम दो दिनों तक और चलेगा।
विज्ञापन


मदद मांगी तो हाथों हाथ दिया चेक
कलेक्टर आशीष सिंह ने टोरी कॉर्नर की गेर निकालने के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में जिला प्रशासन की ओर से 2 लाख की राशि मंजूर की है। इस राशि का चेक भी कल शाम को ही हाथों-हाथ बनकर तैयार हो गया। पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा कल शाम को कलेक्टर कार्यालय में रंग पंचमी के पर्व पर परंपरागत रूप से इंदौर से निकलने वाली गैर के लिए गैर संचालकों की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में हमेशा की तरह गेर को समय पर निकालना, निश्चित क्रम के अनुसार ही गेर निकालना, गेर में होने वाली अभद्रता को रोकने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान गेर संचालकों के द्वारा भी अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखी गई। इसी क्रम में टोरी कॉर्नर की गेर के संचालक शेखर गिरी ने कहा कि गेर निकालने में बहुत ज्यादा आर्थिक समस्या आ रही है। जिस तरह से अनंत चतुर्दशी की परंपरा को कायम रखने के लिए आर्थिक सहयोग शुरू किया गया है, वैसा ही सहयोग गेर की परंपरा के लिए भी शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तो समस्याएं बहुत ज्यादा है। चंदा मिलता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं से जुड़ी गेर आर्थिक रूप से सक्षम
उनकी इस समस्या को सुनकर कलेक्टर ने बाकी गेर संचालकों से इस बारे में जानकारी ली। बाकी जितने भी गेर हैं उन सभी के संचालक राजनीतिक तौर पर सत्ता वाली पार्टी बीजेपी से जुड़े हुए हैं। केवल टोरी कॉर्नर एक गेर है जिसके संचालक कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। शेष सभी गेर के संचालकों ने कहा कि उनके सामने ऐसी कोई आर्थिक समस्या नहीं है। उनके पास में चंदा भी अच्छा हो जाता है और उन्हें किसी तरह के सहयोग की आवश्यकता नहीं है। सभी गेर संचालकों की बात सुनने के बाद कलेक्टर के द्वारा तत्काल टोरी कॉर्नर गैर का आयोजन निर्बाध रूप से हो सके इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के फंड से 2 लाख की सहायता देने का ऐलान किया गया। इसके बाद कुछ घंटे में ही इस सहायता के लिए चेक भी बनकर तैयार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed