{"_id":"66bf6537b6e2a3111e033bb6","slug":"indore-news-high-tension-line-electric-shock-injury-case-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: हाईटेंशन लाइन से झुलसा जज का बेटा, बिजली कर्मचारियों पर केस, दादा ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: हाईटेंशन लाइन से झुलसा जज का बेटा, बिजली कर्मचारियों पर केस, दादा ने की थी शिकायत
Fri, 16 Aug 2024 08:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 16 Aug 2024 08:11 PM IST
सार
बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस, तिरंगा लगाते समय हादसे का शिकार हुआ मासूम
विज्ञापन
मोहम्मद अरशान देहलवी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के पंढरीनाथ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 10 साल के मासूम बच्चे मोहम्मद अरशान देहलवी को हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया। बताया जा रहा है कि वह अपने दादा-दादी के घर पर था और तिरंगा झंडा लगा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना गुरुवार को हुई। अरशान को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता असलम देहलवी सनावद में जज हैं।
अधिकारियों को कई बात बता चुके थे दादा
जज असलम देहलवी ने बताया कि उनकी मां रजिया की तबीयत खराब होने के कारण वे परिवार के साथ इंदौर आए थे। घर की दूसरी मंजिल के ठीक सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन उनके लिए खतरा बन गई थी। बच्चे के दादा युसूफ देहलवी ने कई बार बिजली कंपनी के अधिकारियों को इस बारे में शिकायत की थी। उन्होंने सुभाष चौक जोन के अधिकारी अंकुर गोयल और मीटर रीडर से भी बात की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत अधिकारी से की और केस लाइन मैन पर दर्ज हुआ
हादसे के समय अरशान दूसरी मंजिल की गैलरी में तिरंगा लगा रहा था। तभी वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और करंट का झटका लगा। उसके दोनों हाथ और पेट बुरी तरह जल गए। चीख सुनकर घरवाले दौड़े और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बच्चे के पिता ने बिजली कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई की होती तो हादसा नहीं होता। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिजली कंपनी के लाइन मैन और मीटर रीडर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।