फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: High Court revokes TI's suspension order in IAS farmhouse gambling scandal

Indore News: आईएएस फार्म हाउस जुआकांड में हाईकोर्ट ने टीआई का निलंबन आदेश किया समाप्त

Fri, 08 May 2026 12:02 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 08 May 2026 12:02 PM IST
सार

महू के आईएएस फार्म हाउस जुआकांड में हाईकोर्ट ने मानपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिरोरे को राहत देते हुए उनका निलंबन आदेश रद्द कर दिया है। कोर्ट ने निलंबन को मनमाना और प्रतिशोधात्मक बताते हुए पुलिस विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Indore News: High Court revokes TI's suspension order in IAS farmhouse gambling scandal
इंदौर हाईकोर्ट

विस्तार

महू में आईएएस के फार्म हाउस पर पकड़े गए जुआकांड में निलंबित हुए मानपुर के थाना प्रभारी को कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने उनका निलंबन आदेश रद्द कर दिया है और कहा कि आदेश पूरी तरह से मनमाना और दिखावटी है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिरोरे ने कोर्ट में इसे लेकर याचिका लगाई थी। कोर्ट के आदेश के बाद वे बहाल हो जाएंगे। निलंबित करने के बाद पुलिस विभाग ने उन्हें बुरहानपुर भेज दिया था।

विज्ञापन

 

निलंबित होने पर टीआई ने कोर्ट में याचिका लगाई थी और कहा था कि जुआकांड का मामला सामने आने के बाद उन पर दबाव था कि घटनाक्रम को किसी अन्य जगह का बताया जाए और आईएएस के फार्म हाउस का जिक्र एफआईआर में न हो। लेकिन एफआईआर में पूरी सच्चाई लिखी गई, तो रात में ही उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन

 

इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा था कि जब आईएएस के फार्म हाउस पर जुआ पकड़ा गया, तो उनके बयान क्यों नहीं लिए गए। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या आईएएस के फार्म हाउस पर सीसीटीवी नहीं है। इस पर कोर्ट को बताया गया कि वहां सीसीटीवी नहीं है। कोर्ट ने इसे लेकर भी आश्चर्य जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि प्रतिवादियों द्वारा इन आरोपों का खंडन नहीं किया गया। पूरे मामले में चुप्पी साधी गई। यह दर्शाता है कि निलंबन आदेश प्रतिशोधात्मक था। उच्च स्तर के आदेशों का पालन नहीं करने पर निलंबन किया गया।


 

आपको बता दें कि इंदौर के समीप महू में आईएएस वंदना वैद्य के फार्म हाउस पर छापा मारकर पुलिस ने 18 जुआरियों को पकड़ा था। 10 मार्च को पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। आईएएस वंदना वैद्य इंदौर में भी पदस्थ रह चुकी हैं। छापा पड़ने पर वंदना वैद्य ने भी आश्चर्य जताया था और कहा था कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। चौकीदार ने जुआ खेलने वालों को फार्म हाउस किराए पर दिया था। पुलिस ने चौकीदार को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था।आईएएस वंदना वैद्य के पति अम्बरीश वैद्य भी सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। वंदना वैद्य फिलहाल वित्त विकास निगम की प्रबंध संचालक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed