{"_id":"686bff24d3594af1f90065a1","slug":"indore-news-heavy-vehicles-banned-on-khandwa-road-traffic-chaos-continues-on-dewas-road-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर खंडवा रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित, देवास रोड पर अभी भी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर खंडवा रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित, देवास रोड पर अभी भी जाम
Mon, 07 Jul 2025 10:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:38 PM IST
सार
Indore News: कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंदौर प्रशासन ने जारी किया आदेश, सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक रहेगी रोक।
विज्ञापन
सिंगापुर टाउनशिप रेलवे ब्रिज पर जाम। स्कूल बसें घंटों इंतजार कर रहीं।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इंदौर खंडवा रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं इंदौर देवास रोड पर जाम की समस्या अभी भी बनी हुई है। बड़ी संख्या में रहवासी रोज परेशान हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें...
Indore news: क्रिकेट के दिग्गजों की नायाब चीजें इंदौर में आई, रजत पाटीदार और वेंकटेश भी चौंके
सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक रोक
श्रावण महीने में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री इंदौर से खंडवा और ओंकारेश्वर की ओर जाते हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने खंडवा रोड पर भारी मालवाहक वाहनों (जैसे ट्रक) की आवाजाही पर रोक लगा दी है। यह रोक सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगी और सिर्फ श्रावण मास के दौरान ही रहेगी। यह आदेश आज से लागू हो गया है। इस दौरान ट्रक जैसे भारी वाहन इंदौर से खंडवा और खंडवा से इंदौर की ओर नहीं चल सकेंगे। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक रास्ते यानी एबी रोड होते हुए सनावद की ओर भेजा जाएगा। हालांकि यात्री बसें, कार, बाइक, दूध और गैस सप्लाई वाले वाहन, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन इस रोक से मुक्त रहेंगे। प्रशासन ने साफ कहा है कि यह फैसला कावड़ यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा के सुचारू संचालन के लिए लिया गया है। यदि कोई वाहन चालक इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे ब्रिज के नीचे लग रहा जाम
इंदौर देवास रोड पर सिंगापुर टाउनशिप के पास में रोज जाम लग रहा है। सैकड़ों लोग रोज सुबह शाम परेशान हो रहे हैं लेकिन यहां पर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। सिंगापुर टाउनशिप के आसपास के रहवासी क्षेत्रों के हजारों लोग इस जाम से परेशान हैं। रोज सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और नौकरी पर जाने वाले लोग परेशान होते हैं। अर्जुन बड़ौद में चल रहे ब्रिज के आसपास लग रहे जाम से तो कुछ मुक्ति मिली है लेकिन अन्य जगहों पर जाम अभी भी बना हुआ है।