फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news heavy rain alert for next 7 days in madhya pradesh

Indore News: आज भी सुबह से छाए बादल, कई क्षेत्रों में कोहरा, 5 दिन अच्छी बारिश की संभावना

Sun, 07 Sep 2025 07:18 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Sep 2025 07:18 AM IST
सार

Indore News: इंदौर जिले में अगले 5 दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार जिले में औसत से अधिक बारिश हो सकती है और लोगों को नदियों-तालाबों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
indore news heavy rain alert for next 7 days in madhya pradesh
इंदौर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर जिले में आगामी 5 दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले बुधवार से शुक्रवार तक तेज बारिश का दौर चला, लेकिन शनिवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। रविवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं और कुछ जगह घना कोहरा है। 
विज्ञापन


औसत से पीछे है बारिश
जिले की औसत बारिश 38 इंच मानी जाती है। अब तक 31 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। इंदौर शहर में 34.28 इंच वर्षा दर्ज की गई है।

देपालपुर में सबसे ज्यादा, गौतमपुरा में सबसे कम
जिले में सबसे ज्यादा बारिश देपालपुर क्षेत्र में 40 इंच से अधिक हो चुकी है। वहीं, सबसे कम वर्षा गौतमपुरा में 22.44 इंच दर्ज की गई है।

और चाहिए इतनी बारिश
जिले में औसत तक पहुंचने के लिए अभी 7 इंच बारिश और होना बाकी है। वहीं, शहर को औसत तक पहुंचने के लिए 3.5 इंच बारिश की आवश्यकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार जिले में औसत से अधिक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


एक्टिव है स्ट्रॉन्ग सिस्टम
मध्यप्रदेश के ऊपर इस समय एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश में और अच्छी बारिश होने की संभावना है।

लोगों को दी चेतावनी
मौसम विभाग ने लोगों को नदियों और तालाबों से दूर रहने और सावधान रहने की हिदायत दी है। गौरतलब है कि बुधवार रात से गुरुवार तक लगभग 7 इंच बारिश दर्ज की गई थी। सितंबर महीने का औसत कोटा 6 इंच माना जाता है, जो केवल चार दिनों में ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed