फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Heatwave alert in Madhya Pradesh as temperature crosses 40 degrees

Indore News: सूरज ने दिखाए तीखे तेवर, इंदौर समेत इन 10 जिलों में चलेगी हीटवेव

Tue, 14 Apr 2026 10:33 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 14 Apr 2026 10:33 AM IST
सार

Indore News: मध्यप्रदेश में बादलों के जाते ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। इंदौर और आसपास के इलाकों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Indore News Heatwave alert in Madhya Pradesh as temperature crosses 40 degrees
इंदौर में गर्मी बढ़ने लगी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के आसमान से बादलों की विदाई होते ही सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इंदौर सहित पूरे प्रदेश में अब गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर चुका है। सोमवार को रतलाम जिला पूरे प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त धार, नर्मदापुरम और खरगोन में भी गर्मी का प्रकोप जारी है और यहां भी पारा 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: NEET के 23 हजार छात्रों की किस्मत का फैसला 3 मई को, 57 केंद्रों पर पुलिस का पहरा
विज्ञापन


इंदौर में तापमान में भारी उछाल
इंदौर शहर में भी गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। रविवार को इस साल पहली बार तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं क्योंकि बुधवार से रविवार के बीच मात्र कुछ ही दिनों में तापमान में 7 डिग्री की बड़ी बढ़त देखी गई है। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रहा जबकि सोमवार को यह 38.8 डिग्री दर्ज हुआ। रात के तापमान में भी 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई है जो अब 19.6 डिग्री पर पहुंच गया है। अनुमान है कि इस सप्ताह के अंत तक दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का पारा 25 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में चलेगी भीषण लू
मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 16 और 17 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण लू (हीटवेव) चलने की आशंका है। विशेष रूप से भोपाल, इंदौर और उज्जैन में गर्म हवाओं का प्रभाव रहेगा। वहीं रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। नागरिकों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


नया सिस्टम कमजोर होगा जिससे और बढ़ती तपिश
15 अप्रैल से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह तंत्र काफी कमजोर है। इस कारण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा ऐतिहासिक रूप से भी काफी गर्म रहता है। रिकॉर्ड बताते हैं कि इस दौरान ग्वालियर में पारा 45 डिग्री और इंदौर व भोपाल में 42 से 43 डिग्री तक पहुंच जाता है। वर्तमान स्थितियों को देखते हुए इस बार भी ऐसे ही हालातों की आशंका बनी हुई है।

बारिश का दौर खत्म अब लू का कहर
अप्रैल के शुरुआती दो हफ्तों में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला था। 1 से 9 अप्रैल के बीच करीब 45 जिलों में वर्षा हुई थी और ग्वालियर में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई थी। मौसम में आए इस बदलाव के कारण अब तक गर्मी का अहसास कम था लेकिन अब नमी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। अब पूरे प्रदेश में शुष्क और गर्म हवाओं का राज होगा जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed