फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Collector Reviews Preparations for NEET UG 2026 Exam

Indore News: NEET के 23 हजार छात्रों की किस्मत का फैसला 3 मई को, 57 केंद्रों पर पुलिस का पहरा

Tue, 14 Apr 2026 06:43 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 14 Apr 2026 06:43 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में 3 मई 2026 को होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने समीक्षा बैठक कर 57 केंद्रों पर 23,160 परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षा, निर्बाध बिजली, और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Indore News Collector Reviews Preparations for NEET UG 2026 Exam
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर जिले में नीट यूजी 2026 परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अपर कलेक्टर रोशन राय सहित पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: बिजली की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, 26 जोन कार्यालय घेरे
विज्ञापन


जिले में बनाए गए कुल 57 परीक्षा केंद्र
बैठक के दौरान आधिकारिक जानकारी दी गई कि 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए इंदौर जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 23,160 परीक्षार्थी शामिल होकर अपनी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने केंद्रों पर बैठक व्यवस्था से लेकर अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने दिए सुरक्षा और निर्बाध बिजली के निर्देश
कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत संवेदनशील परीक्षा है, इसलिए इसकी सुरक्षा, गोपनीयता और व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग को पर्याप्त सुरक्षा बल, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन और केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके साथ ही विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान बिजली की आपूर्ति निर्बाध रहे और सभी केंद्रों पर पावर बैकअप की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान
बैठक में बताया गया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही गोपनीय सामग्री को बैंक लॉकर से केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष पुलिस एस्कॉर्ट का उपयोग किया जाएगा। परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग एनटीए के तय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही की जाएगी। इसके अतिरिक्त केंद्रों पर चिकित्सा दल, एम्बुलेंस, पेयजल, शौचालय और दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाओं के इंतजाम रहेंगे। नगर निगम को केंद्रों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा ताकि शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed