{"_id":"657abab80acf1f5a3900012a","slug":"indore-news-had-brought-color-bomb-hidden-in-socks-even-metal-detector-could-not-catch-it-because-it-was-mad-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मोजे में छिपाकर लाया था कलर बम, प्लास्टिक का होने की वजह से मेटल डिटेक्टर भी नहीं पकड़ पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मोजे में छिपाकर लाया था कलर बम, प्लास्टिक का होने की वजह से मेटल डिटेक्टर भी नहीं पकड़ पाया
Thu, 14 Dec 2023 01:50 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:50 PM IST
सार
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि विजिटर गैलरी की वाॅल छोटी है। जिसका फायदा कूदने वाले युवकों ने उठाया। कूदने के बाद युवक आंसदी की तरह जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जा नहीं पाया। उसे कुछ सांसदों ने घेर लिया।
विज्ञापन
इंदौर के सांसद भी संसद भवन में मौजूद थे।
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो युवकों द्वारा लोकसभा में कलर बम फोड़कर सनसनी मचाने वाले घटनाक्रम के गवाह इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी बने। उस वक्त वे सदन में ही थे। उनके पास की पंक्ति में बैठे एक सांसद ही सवाल पूछ रहे थे। जहां वे बैठे थे, उससे 20-25 फुट दूर ही एक युवक कूदा था।
विज्ञापन
लालवानी ने बताया कि युवक मोजे में कलर बम छिपाकर लाया था। इस वजह से मेटल डिटेक्टर भी पकड़ नहीं पाया। युवक ने जैसे ही कलर बम फोड़ा और धुआं उठा तो कई सांसद डर गए। उन्हें लगा कि हमला हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने सांसदों को युवक के पास जाने से रोका।
विज्ञापन
इस बीच, युवक आगे जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसका एक पैर टेबल में फंस गया। वह संभलता, उससे पहले कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया। इसके बाद मार्शलों ने युवक को पकड़ा और संसद के बाहर ले गए। युवक लगातार नारे लगा रहा था।
विज्ञापन
कम है गैलरी की ऊंचाई
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि विजिटर गैलरी की वाॅल छोटी है। इसका फायदा कूदने वाले युवकों ने उठाया। कूदने के बाद एक युवक आसंदी की तरफ जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जा नहीं पाया। सांसद लालवानी ने बताया कि मेरे साथ कुछ सांसद भी उस युवक की तरफ बढ़े, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने हमें रोक दिया और कहा कि उसके पास हथियार भी हो सकता है। पूरा घटनाक्रम तीन से चार मिनट चला और हाऊस में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सदन की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई थी और सुरक्षाकर्मियों ने पूरा हाउस खाली करवा लिया था। जांच के बाद फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
