फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Governor Mangubhai Patel Takes Action to Eradicate Sickle Cell Anemia at Indore Event

Indore News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन के लिए दिया संदेश, जानिए कार्यक्रम में क्या हुआ

Sat, 29 Mar 2025 08:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 29 Mar 2025 08:40 PM IST
सार

Indore News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से योगदान देने की अपील की।

विज्ञापन
Indore News: Governor Mangubhai Patel Takes Action to Eradicate Sickle Cell Anemia at Indore Event
अधिकारियों के साथ राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज इंदौर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति सिकलसेल उन्मूलन के लिए अपना योगदान अवश्य दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश तीसरा राज्य
मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बाद देश का तीसरा ऐसा राज्य है जहां सिकलसेल एनीमिया के सर्वाधिक प्रभावित मरीज़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता और शिक्षा के द्वारा इस बीमारी की रोकथाम संभव है। 
विज्ञापन


Indore News: बजरंग दल का विशाल शौर्य संगम, इंदौर में हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन




42 साल पहले की कहानी से बताया एनीमिया का दर्द
सिकलसेल एनीमिया पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने उद्बोधन में 42 साल पहले की पीड़ा और करुणा की कहानी बतायी। उन्होंने कहा कि जब वे गुजरात में कॉरपोरेटर थे, तब उन्होंने पहली बार सिकलसेल एनीमिया की त्रासदी को देखा था। पड़ोस के सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित एक बच्चे को वे बम्बई में डॉ. ढोलकिया के पास में इलाज के लिए ले गए थे, किन्तु उस बच्चे को बचाया नहीं जा सका था। इसी तरह उन्होंने मार्मिक ढंग से बताया कि किस तरह पड़ोस की छोटी बच्ची जो उनके गोद में खेला करती थी, इसी बीमारी की वजह से महज़ 4 दिनों में मृत्यु को प्राप्त हो गई। 
पटेल ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हमारे परिवार, आस-पास और समुदाय में रोग उन्मूलन के लिए जनजागृति हो। इसके लिए जरुरी है कि रोग के जेनेटिक काउंसलिंग में समाज का हर व्यक्ति सहयोग करे।  सिकल सेल रोग के उन्मूलन प्रयासों में योगदान करें। यह  भी जरुरी है कि जेनेटिक कार्ड के मिलान के बाद ही विवाह करें, हर गर्भवती महिला, शिशु के स्वास्थ्य जांच के प्रति सोशल कॉन्शसनेस हो। 



कार्यक्रम के प्रारम्भ में डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि एमवाय हॉस्पिटल में ब्लड बैंक से सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को जीवन रक्षक मदद मिल रही है। मिशन की डिप्टी डायरेक्टर रूही ख़ान ने कहा कि महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल की संवेदनशीलता के कारण मिशन मध्य प्रदेश में सफल सिद्ध हुआ है।  जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस अवसर पर कहा कि मालवा के जनजातीय अंचल में सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को एमवाय हॉस्पिटल से महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। ये हर्ष का विषय हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शिता से सरकार इस अस्पताल का उन्नयन करेगी और इसके लिए साढ़े 700 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है।

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि सिकलसेल के लिए अधिकतम जागरूकता और शिक्षा ज़रूरी है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प वर्ष 2047 तक अवश्य पूरा होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने अपने संबोधन में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को समाज के प्रति समर्पित और संवेदनशील राज्यपाल बताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय  राजभवन तक कभी सीमित नहीं रहे, उन्होंने मध्य प्रदेश के प्रत्येक ज़िले में जाकर सिकल सेल एनीमिया के लिए जन चेतना को जागृत किया है। 
पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहुंचे राज्यपाल
सीमा सुरक्षा बल (सीएसडब्ल्यूटी) के केंद्रीय आयुद्ध एवं युद्ध कौशल विद्यालय में 24 मार्च से 29 मार्च 2025 तक 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी खेल प्रतियोगिता -2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। रेवती रेंज इंदौर में समापन समारोह के दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगूभाई सी पटेल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने आज इंदौर के उज्जैन रोड स्थित सीएसडब्ल्यूटी के रेवती रेंज में आयोजित समापन समारोह के बाद खेलों के समापन की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed