फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news girl molested and locked in room by landlord, rescued by neighbors

Indore News: मकान मालिक की दरिंदगी! युवती से छेड़छाड़ कर किया कमरे में कैद, पड़ोसियों ने बचाई जान

Tue, 15 Jul 2025 01:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Jul 2025 01:42 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र की बेकरी गली में एक युवती के साथ उसके मकान मालिक अयाज खान ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर कमरे में बंद कर दिया।

विज्ञापन
indore news girl molested and locked in room by landlord, rescued by neighbors
अयाज खान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र की बेकरी गली में एक युवती के साथ उसके मकान मालिक अयाज खान ने छेड़छाड़ की और जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। पीड़ित युवती अलीराजपुर की रहने वाली है और इंदौर में अयाज के मकान में किराए से रहती है। वह शहर के एक बार में काम करती है। सोमवार की शाम यह घटना तब हुई जब युवती अकेली थी और अयाज उसके कमरे में आ गया।
विज्ञापन


गलत तरीके से छूने का आरोप, युवती ने मचाया शोर
युवती के अनुसार, अयाज बातचीत करने के बहाने कमरे में दाखिल हुआ और फिर उसने गलत तरीके से उसे छूने की कोशिश की। जैसे ही युवती ने इसका विरोध किया और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, अयाज ने उसे बाहर से कमरे में बंद कर दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और डंडे लेकर अयाज के घर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पहुंचकर युवती को छुड़ाया
पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती को बाहर निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत तुकोगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और युवती की शिकायत के आधार पर अयाज खान के खिलाफ छेड़छाड़ और बंधक बनाने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने थोड़ी ही देर में आरोपी अयाज को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी पहले भी किसी ऐसी हरकत में लिप्त रहा है। युवती की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed