फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: From Navdurga festival to Diwali, now a new era of discounts and offers has started with tax cuts

Indore News: नौदुर्गा उत्सव से लेकर दीपावली तक अब टैक्स कटौती से नए डिस्काउंट और ऑफर का दौर शुरू

Mon, 22 Sep 2025 07:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 22 Sep 2025 07:24 AM IST
सार

सोमवार से लागू हुई जीएसटी की नई दरों के बाद आम उत्पादों की एमआरपी में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन दुकानदारों और कंपनियां छूट व ऑफर के जरिए टैक्स में हुई कमी का फायदा ग्राहकों को दिखाएगीं और अपने उत्पाद बेचेगी। 

विज्ञापन
Indore News: From Navdurga festival to Diwali, now a new era of discounts and offers has started with tax cuts
आज से जीएसटी दरें होगी कम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार से नौ दुर्गा पर्व की शुरुआत हो रही है और जीएसटी की नई दरें भी लागू होगी। इसका सकारात्मक असर इंदौर के मार्केट पर भी पड़ेगा। कंपनियों ने लुभावने ऑफर व डिस्काउंट की तैयारियां कर ली है। व्यापारी वर्ग भी इसे नौ दुुर्गा से लेकर दीपावली पर्व तक भुनाने की तैयारी कर चुका है। सबसे ज्यादा खरीददारी इस त्योहारी सीजन में होती है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर की सड़कों पर गड्ढा होते ही भर जाएगा, 24 घंटे घूमेंगी स्पेशल टीमें, कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन

 

सोमवार से लागू हुई जीएसटी की नई दरों के बाद आम उत्पादों की एमआरपी में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन दुकानदारों और कंपनियां छूट व ऑफर के जरिए टैक्स में हुई कमी का फायदा ग्राहकों को दिखाएगीं और अपने उत्पाद बेचेंगी। कंपनियों के लिए पुराने स्टॉक पर नई एमआरपी लगाना संभव नहीं है। इस कारण अब टैक्स कटौती का लाभ पुरानी कीमतों पर छूट देकर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार से टेलीविजन, फ्रिज, एयरकंडीशनर जैसे महंगे उत्पादों की एमआरपी में टैक्स कटौती का सीधा असर दिखना शुरू होगा। दीपावली पर यही वस्तुएं सबसे ज्यादा बिकती है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्षों के त्योहारी सीजन के बजाए इस बार ऑफर और ज्यादा आकर्षक होंगे। इससे उपभोक्ता अब इन वस्तुओं को कम कीमतों पर खरीद सकेंगे। इसके अलावा साबुन, टूथपेस्ट, कपड़े और जूते जैसे सामानों पर पहले जैसा नया विज्ञापन जारी करने का आदेश रद्द कर दिया गया है।


 

उधर सीमेंट पर 10 प्रतिशत टैक्स कटौती के कारण इसकी कीमतें भी घटेंगी। इस बार सबसे ज्यादा बूम आटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिल सकता है। दशहरें, दीपावाली पर इंदौर में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बिकते है। इस बार बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed