फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: सोनम के लिए सड़कों पर उतरीं सहेलियां, जीतू पटवारी पहुंचे राजा के घर

Sat, 07 Jun 2025 07:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 07 Jun 2025 07:30 PM IST
सार

Indore News : राजा रघुवंशी हत्याकांड और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी की संदिग्ध गुमशुदगी का मामला अब भावनात्मक आंदोलन बन चुका है। इंदौर की सड़कों पर सोनम की सहेलियां “वी वॉन्ट जस्टिस फॉर सोनम” के पोस्टर लेकर उतरीं और सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग की। 

विज्ञापन
Indore News: Friends of Missing Sonam Demand Justice, Jitu Patwari Meets Family of Murdered Husband
जीतू पटवारी पहुंचे राजा के घर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की संदिग्ध गुमशुदगी के मामले ने अब भावनात्मक मोड़ ले लिया है। शनिवार को इंदौर की सड़कों पर सोनम की सहेलियां “वी वॉन्ट जस्टिस फॉर सोनम” के पोस्टर लेकर उतरीं। लड़कियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन से सोनम की सुरक्षित वापसी की मांग की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक महिला की गुमशुदगी नहीं है, बल्कि समाज की संवेदनशीलता की परीक्षा है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मृतक राजा रघुवंशी के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।


Indore News: Friends of Missing Sonam Demand Justice, Jitu Patwari Meets Family of Murdered Husband
सोनम के लिए सड़कों पर उतरी सहेलियां - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सोनम की सहेलियों ने जताई गहरी चिंता
सोनम की गुमशुदगी को लेकर उसकी करीबी सहेलियां बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से सोनम से जुड़ी रही हैं और उसकी खबरों ने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया है। सहेलियों का कहना है, “जब से सोनम को लेकर खबरें सामने आई हैं, हम सब डरी हुई हैं। रोज भगवान से यही दुआ कर रही हैं कि वह सही-सलामत लौट आए।” उन्होंने सरकार से अपील की कि मामले की जांच में तेजी लाई जाए ताकि सोनम को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

सिस्टम पर उठे सवाल, इंसाफ की मांग
प्रदर्शन कर रही युवतियों ने प्रशासन से यह सवाल भी उठाया कि यदि एक शादीशुदा महिला, जो अपने पति के साथ हनीमून पर गई थी, अचानक लापता हो जाती है और इतने दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिलता, तो यह पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर सवालिया निशान है। सहेलियों ने कहा, “हम बस यही चाहते हैं कि हमारी सोनम सही-सलामत वापस आ जाए।” उनका कहना है कि किसी भी महिला की सुरक्षा को लेकर अब सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए।

परिजनों से मिले जीतू पटवारी, पिता हुए भावुक
इधर, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मृतक राजा रघुवंशी के घर पहुंचे। उन्होंने राजा के पिता से मुलाकात की और परिवार को ढांढस बंधाया। मुलाकात के दौरान राजा के पिता पटवारी के सामने फूट-फूट कर रो पड़े और बेटे के खोने का दुख बयां किया। गौरतलब है कि हाल ही में इंदौर में राजा रघुवंशी का अंतिम संस्कार किया गया था। पटवारी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed