फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: मेट्रो से जुड़े फर्जी कंटेंट फैलाने वालों पर कार्रवाई, अमर उजाला समेत जागरूक लोगों की पहल पर केस दर्ज

Fri, 06 Jun 2025 03:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 06 Jun 2025 03:25 PM IST
सार

Indore News: इंदौर की छवि खराब करने के मकसद से सोशल मीडिया पर फर्जी कंटेट डालने वालों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब इंदौर पुलिस ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट पर सख्त कार्रवाई भी करेगी। 

विज्ञापन
Indore News Fake Metro Accident Video Goes Viral, Police Files Case Against Instagram Pages
इस पेज से फर्जी वीडियो फैलाए जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

इंदौर में सोशल मीडिया अकाउंट से गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब इंदौर पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अकाउंट्स की लगातार मॉनिटरिंग करेगी। इससे शहर में गलत जानकारी और अफवाह फैलाने वालों  पर रोक लगाई जा सकेगी।   



दरअसल, इंदौर मेट्रो की शुरुआत होने पर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। ये वीडियो इंदौर का नहीं था। ये जानकारी एक सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई थी। इसके बारे में पुलिस अधिकारियों को अमर उजाला समेत समाज के जागरूक लोगों ने जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी कंटेंट के माध्यम से लोगों को भ्रमित कर रहे इंस्टाग्राम पेजों पर केस दर्ज किया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश दंडोतिया ने बताया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आगे भी ये काम जारी रहेगा। इससे शहर की छवि खराब करने वालों पर रोक लगाई जा सकेगी। अभी केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

ये भी पढ़ें: मेट्रो में उमड़ी भीड़, त्योहार जैसा माहौल, 26,000 यात्रियों ने लिया मुफ्त सफर का मजा

मेट्रो का फर्जी वीडियो किया था वायरल
एक सोशल मीडिया अकाउंट से इंदौर मेट्रो का एक फर्जी वीडियो जारी किया गया था। इसमें मेट्रो के नीचे एक व्यक्ति को फंसा हुआ दिखाया गया था। इस वीडियो को 13 लाख से अधिक लोगों ने देखा और इसकी वजह से इंदौर मेट्रो की लापरवाही की बातें सोशल मीडिया पर चलने लगी थी। वीडियो पर समाज के जागरूक लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी और फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस वजह से अधिकारी तुरंत एक्शन में आए। अब पुलिस संबंधित आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। 
 
Indore News Fake Metro Accident Video Goes Viral, Police Files Case Against Instagram Pages
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
कई फर्जी वीडियो वायरल किए
इंदौर के लोगों ने बताया कि इस पेज से कई फर्जी वीडियो वायरल किए गए हैं। इससे पहले इंदौर के ब्रिज पर एक एंबुलेंस में ब्लास्ट होने का वीडियो भी वायरल किया गया था, जिसे 43 लाख लोगों ने देखा। ये पेज अभी भी चल रहा है। इससे संबंधित कई अन्य आईडी भी हैं जिन पर वीडियो डाले जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि सभी आईडी से एक दूसरे पर वीडियो भी टैग किए जा रहे हैं ताकि उन्हें अधिक वायरल किया जा सके। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि अभी केस दर्ज किया गया है। इन पेजों को चलाने वालों की जानकारी निकाली गई है। इनके द्वारा अन्य पेज भी चलाए जा रहे हैं, यह भी जानकारी मिली है। जल्द ही यह पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed