फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Four and a half lakh voters will be deleted in Indore, 1.33 lakh voters have not been mapped.

Indore News: इंदौर में साढ़े चार लाख वोटरों के नाम कटेंगे, 1.33 लाख की नहीं हुई मैपिंग

Tue, 23 Dec 2025 08:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 23 Dec 2025 08:13 PM IST
सार

इंदौर में सबसे ज्यादा मतदाता क्षेत्र क्रमांक 5 में है। इस विधानसभा में 88 हजार से ज्यादा मतदाता के नाम काट गए है। दावे आपत्तियों के निराकरण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। तय दस्तावेज प्रस्तुत कर लोग नाम जुड़वा सकेंगे। 

विज्ञापन
Indore News: Four and a half lakh voters will be deleted in Indore, 1.33 lakh voters have not been mapped.
इंदौर में 4.66 प्रतिशत मतदाताओं को नोटिस जारी होंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एसआईआर के प्रारुप का प्रकाशन हो चुका है। अब मतदाता दावे-आपत्तियां लगा सकते है। इंदौर में 4 लाख 47 हजार, 123 मतदाता के नाम काटे गए। एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले, वोटर की मृत्यु, तबादले और दोहरे नामों के कारण नाम काटे जा रहे है।

विज्ञापन



सबसे ज्यादा मतदाता क्षेत्र क्रमांक 5 में है। यहां 88 हजार से ज्यादा मतदाता के नाम काटने की प्रक्रिया होगी। दावे आपत्तियों के निराकरण के बाद फरवरी माह में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 1.33 हजार वोटरों ने अपने फार्म जमा किए, लेकिन वे 2003 की मतदाता सूची में दर्ज अपनी या पालकों की जानकारी नहीं दे पाए। अब उन्हें नोटिस दिए जाएंगे।

विज्ञापन

 

जिले में करीब 4.66 प्रतिशत मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। आयोग ने जो दस्तावेजों तय किए है। उसके आधार पर संबंधित मतदाताओं को अपने दावे प्रस्तुत करने होंगे, जिनकी सुनवाई अलग-अलग स्तर पर की जाएगी और फिर नाम जोड़ने पर फैसला लिया जाएगा। यदि दस्तावेज सही पाए जाते है तो फिर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले उनके नाम जोड़े जाएंगे। दावे आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया एक माह तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इंदौर में जिले की जानकारी

- 2867294 कुल मतदाता थे

- 2420171 मतदाता के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल

- 447123 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटे

- 133696 मतदाता जिनके फार्म प्राप्त हुए, लेकिन 2003 की जानकारी नहीं देंगे होंगे दस्तावेज

 

विधानसभा अनुसार जानकारी

विधानसभा कुल मतदाता /एसआइआर के बाद/इतने नाम हटेंगे

देपालपुर 279705 250951 28754

इंदौर-1 381112 306098 75014

इंदौर-2 352388 279419 72969

इंदौर-3 188824 151780 37044

इंदौर-4 251236 212384 38852

इंदौर-5 430491 342900 87591

महू 289312 261639 27673

राऊ 379065 324650 54415

सांवेर 315161 290350 24811

कुल 2867294 2420171 447123

 

एसआईआर के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल मतदाता की जानकारी

- 2420171 सूची में शामिल कुल मतदाता

- 1220628 पुरुष मतदाता

- 1199450 महिला मतदाता

- 93 थर्ड जेंडर मतदाता

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed