फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Former MLA Sudarshan Gupta's Complaint Leads to Action from Minister Jyotiraditya Sindhiya

Indore News: सिंधिया बोले फोन पर बजने वाली बच्चन की आवाज से मैं भी परेशान

Sat, 21 Jun 2025 06:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Jun 2025 06:38 PM IST
सार

Indore News: भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन, साइबर फ्रॉड कॉलर ट्यून बंद करने की मांग

विज्ञापन
Indore News: Former MLA Sudarshan Gupta's Complaint Leads to Action from Minister Jyotiraditya Sindhiya
सिंधिया को ज्ञापन सौंपते गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और मोबाइल में बजने वाली अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून की शिकायत की। गुप्ता ने मंत्री सिंधिया से कहा कि जब इमरजेंसी कॉल की जाती है तो कॉल के प्रारंभ में अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है, जिससे कॉल में विघ्न उत्पन्न हो रहा है। खासकर बुजुर्गों, मरीजों और व्यापारिक वर्ग के लोग इससे परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


Indore Weather News: पूरे प्रदेश में झमाझम, नदियां उफान पर, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


इस पर मंत्री सिंधिया ने भी सहमति जताते हुए कहा, यह सच है, मैं भी इससे परेशान हूं। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मोबाइल कॉल के आरंभ में एक कॉलर ट्यून बजाई जा रही है। इस कॉलर ट्यून का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को ओटीपी, बैंक विवरण या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की चेतावनी देना है। हालांकि यह कदम सराहनीय है, लेकिन इसके कारण आम उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य माध्यमों को भी जागरूकता के लिए उपयोग करें
सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक ज्ञापन सौंपा और इस कॉलर ट्यून को बंद करने के लिए निवेदन किया। ज्ञापन में गुप्ता ने बताया कि कॉलर ट्यून के बजने के कारण मोबाइल कॉल की डायलिंग में बार-बार विघ्न उत्पन्न हो रहे हैं, जिससे कॉल ड्रॉप, कनेक्टिविटी की समस्याएं और कॉलिंग में विलंब हो रहा है। खासतौर पर आपातकालीन परिस्थितियों में यह समस्या गंभीर हो रही है और उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। गुप्ता ने अपने ज्ञापन में यह भी लिखा कि डिजिटल अरेस्ट जैसे जागरूकता अभियान जरूरी हैं, लेकिन इनका प्रसारण कॉलर ट्यून के स्थान पर अन्य माध्यमों जैसे एसएमएस, सोशल मीडिया, टीवी-रेडियो या अन्य प्रचार माध्यमों से किया जाए ताकि जागरूकता और सुविधा का संतुलन बना रहे।

सिंधिया बोले कई शिकायतें मिल चुकी हैं
मंत्री सिंधिया ने गुप्ता की शिकायत को जायज मानते हुए कहा कि इस विषय पर पहले भी कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। इंदौर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक मजेदार वाकया भी देखने को मिला, जब गुप्ता का ज्ञापन पढ़ने के बाद मंत्री सिंधिया उस पर साइन करना चाहते थे और कुछ सपोर्ट रखने के लिए पत्र के नीचे देखने लगे। इसके बाद मंत्री सिंधिया ने गुप्ता से कहा, आप पीछे घूमिए और फिर गुप्ता की पीठ पर ही पत्र रखकर उस पर साइन कर दिया। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंसी में पड़ गए। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, दीपक जैन टीनू सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed