{"_id":"662297412dfea4cafb094666","slug":"indore-news-fire-safety-action-lotus-showroom-indore-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर लोटस का शोरूम सील, एक होटल पर भी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर लोटस का शोरूम सील, एक होटल पर भी कार्रवाई
Fri, 19 Apr 2024 09:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 19 Apr 2024 09:44 PM IST
सार
इंदौर में लगातार हो रही आग की घटनाओं पर प्रशासन हुआ सख्त, शहर में लगातार हो रही जांच
विज्ञापन
indore news
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में लगातार हो रही आग की घटनाओं के चलते प्रशासन ने सख्ती से जांच शुरू कर दी है। फायर सेफ्टी संबंधी नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिचोली मर्दाना स्थित लोटस शोरूम को शुक्रवार को सील कर दिया। एसडीएम कल्याणी पांडे ने बताया कि लोटस शोरूम को पर्याप्त अग्नि शमन व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया था। गत 28 मार्च को नगर निगम ने नोटिस भी दिया था। इसके बाद भी अग्नि शमन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। उक्त भवन G+3 है, परंतु वहां पर आग बुझाने के अपर्याप्त साधन हैं।
एक होटल पर हुई कार्रवाई
इंदौर में लगातार हो रही आग की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन फायर सेफ्टी को लेकर इंदौर में लगातार कार्यवाही कर रहा है। इससे पहले प्रशासन नवनीत प्लाजा और फॉर्चून ओरा बिल्डिंग को भी सील कर चुका है। आज जो दो संस्थानों को सील किया गया है उनमें रेती मंडी चौराहा डी मार्ट के पीछे स्थित होटल सेंसेशन और भिचोली मर्दाना स्थित लोटस शोरूम शामिल है। एसडीएम राऊ विनोद राठौर ने बताया कि फायर सुरक्षा को लेकर की जा रही जांच के अनुक्रम में रेती मंडी चौराहा डी मार्ट के पीछे होटल सेंसेशन का गत 24 मार्च को फायर सेफ्टी के संबंध में निरीक्षण किया गया था। अग्नि शमन यंत्र एवं फायर सुरक्षा व्यवस्था ना होने के कारण नोटिस जारी कर व्यवस्था ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया था। आज दिनांक को पुनः निरीक्षण किए जाने पर चेतावनी के बावजूद भी इस होटल द्वारा अग्नि शमन व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए एसडीएम राऊ विनोद राठौर, नायब तहसीलदार धीरेश सोनी और प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त अमले द्वारा होटल सेंसेशन को सील किया गया। इसी तरह आज भिचोली मर्दाना स्थित लोटस शोरूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अग्नि शमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से शोरूम को सील किया गया।