फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Fire broke out in Indore Central Mall, film show closed and audience evacuated

Indore News: इंदौर के सेंट्रल मॉल में लगी आग, फिल्म का शो बंद कर दर्शकों को निकाला

Wed, 21 Jun 2023 11:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 11:01 AM IST
सार

सेंट्रल मॉल में बुधवार सुबह आग लग गई। मॉल में जिस वक्त आग लगी तब मल्टीप्लेक्स में फिल्म के शो चल रहे थे। शो बंद कर सभी दर्शकों को मॉल से बाहर निकाला गया। धुंए पर काबू पाने के लिए बड़े-बड़े पंखे लगाए गए।

विज्ञापन
Indore News: Fire broke out in Indore Central Mall, film show closed and audience evacuated
सेंट्रल मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के आरएनटी मार्ग स्थित सेंट्रल मॉल में बुधवार सुबह आग लग गई। मॉल के बेसमेंट में कपड़े की दुकान से आग लगना शुरू हुई थी। मॉल के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझा दी लेकिन पूरे मॉल में धुआं भर गया।
विज्ञापन


मॉल में जिस वक्त आग लगी तब मल्टीप्लेक्स में फिल्म के शो चल रहे थे। शो बंद कर सभी दर्शकों को मॉल से बाहर निकाला गया। धुंए पर काबू पाने के लिए बड़े-बड़े पंखे लगाए गए। मॉल के शो रूम में आए कर्मचरियों को भी बाहर किया गया। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


पहले भी लग चुकी है मॉल में आग
इंदौर के ट्रेजर आइलैंड मॉल में पांच साल पहले आग लग गई थी। आग बेसमेंट वाले हिस्से में लगी थी। तब समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed