फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Fire breaks out again in chemical godown that claimed the lives of two women employees, case file

Indore News: दो महिला कर्मचारियों की जान लेने वाले केमिकल गोडाउन में फिर लगी आग, मालिक पर केस दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 05:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 05 Nov 2025 05:02 PM IST
सार

जांच में पाया गया कि संचालकों ने सुरक्षा के इंतजाम गोडाउन में नहीं किए थे। वहां अग्नि सुरक्षा के उपकरण भी नहीं थे। अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। छोटी दीपावली पर गोडाउन मे आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Indore News: Fire breaks out again in chemical godown that claimed the lives of two women employees, case file
केमिकल गोडाउन में आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के केट रोड की उस केमिकल गोडाउन में फिर आग लग गई, जहां चार दिन पहले लगी आग के कारण दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दरअसल छोटी दीपावली पर लगी आग बुझाने के बाद गोडाउन सील कर दिया गया था, लेकिन भीतर से धुंआ उठता रहता था। मंगलवार को फिर आग लग गई। जिसे फिर फायर ब्रिगेड ने बुझाया।अब पुलिस ने स्वास्तिक इंटप्राइजेस के संचालक कमल पिता दयाल गिदानी और सूरज पिता सुरेश भागवानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन



जांच में पाया गया कि संचालकों ने सुरक्षा के इंतजाम गोडाउन में नहीं किए थे। वहां अग्नि सुरक्षा के उपकरण भी नहीं थे। अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। छोटी दीपावली पर गोडाउन मे आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई थी। वे गोडाउन में दीपक जला रही थी। इस बीच उनकी साड़ी में आग लग गई। वे भाग नहीं पाई। उनके साथ उनके दो बच्चे भी थे। वे मदद के लिए बाहर भागे और लोगों को आग लगने की घटना बताई। तब तक गोडाउन में आग लग गई थी।

विज्ञापन

 

गोडाउन में थिनर रखा था और काफी मात्रा में कच्चा माल भी रखा हुआ था। इस कारण आग तेजी से फैली। कुछ ही देर में आग ने फैक्टरी के अन्य हिस्सों को अपने चपेट में ले लिया था। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलों के पहुंचने तक आग विकराल रुप ले चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की थी। इस घटना के बाद मृतक महिला कर्मचारियों के परिजनों ने चक्काजाम कर संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी की थी। पुलिस ने अब केस दर्ज किया। इस घटना के बाद पुलिस ने कई गोडाउनों की जांच भी की और अनियमितता पाए जाने पर उन्हें सील भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed