{"_id":"65c238fe2d28be93c100f3ab","slug":"indore-news-fire-accident-chandan-nagar-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में भीषण आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग, दूर से दिख रही लपटें, कई फ्लैट खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में भीषण आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग, दूर से दिख रही लपटें, कई फ्लैट खाक
Tue, 06 Feb 2024 07:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:19 PM IST
सार
कई गाड़ियां जल गईं, बिल्डिंग में 20 से अधिक परिवार रहते हैं। अभी तक कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी आई है।
विज्ञापन
बिल्डिंग से लोगों को बचाते दमकलकर्मी।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर के चंदन नगर इलाके के ग्रीन पार्क की एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि जान बचाने के लिए लोग ऊपर से कूदने लगे। आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी जलकर पूरी तरह से खाक हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग इतनी भीषण थी की कई फ्लैट पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। बिल्डिंग में 20 से अधिक परिवार रहते हैं और आसपास भी सघन बस्ती है। एक बुजुर्ग महिला और एक युवक घायल हुए हैं।
धुएं से लोगों को बचाने में आई परेशानी
आग लगते ही आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। बिल्डिंग में भगदड़ मच गई। इस दौरान आसपास के लोग वहां मदद के लिए पहुंचे और सबसे पहले महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। बिल्डिंग के आने-जाने वाले रास्ते में धुआं ज्यादा होने के कारण ऊपर जाना मुश्किल हो गया था। इस दौरान कई लोगों ने खुद की खिड़की से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और लोगों को बचाना शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।